[ad_1]

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का दिन, समय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को जो मेहमान आने हैं वह तय हो गए हैं। सभी लोग उस दिन नहीं आ सकते इसलिए वह अपनी निकटवर्ती राम मंदिर जाकर प्रभु के दर्शन करें। साथ ही घर पर पांच दिए जलाएं। उन्होंने पीएम के आगमन और पूजा की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया।
संपूर्ण विश्व के श्रीराम भक्तों को श्रीरामलला के “प्राण प्रतिष्ठा” कार्यक्रम के संबंध में संदेश। pic.twitter.com/5uIz1zfOI1
— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) January 8, 2024
[ad_2]
Source link