[ad_1]
नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट के अंपायर के तौर पर सुभाष मोदी (Subhash Modi)के लिए अपने ही बेटे हितेश मोदी को आउट करार देना निश्चित रूप से यादगार अनुभव नहीं रहा होगा. सुभाष ऐसे इकलौते अंपायर हैं जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बेटे का आउट घोषित करने की ‘कशमकश भरी’ स्थिति का सामना करना पड़ा था. यह मौका अगस्त 2006 में नैरोबी में केन्या और बांग्लादेश (Kenya Vs Bangladesh) मैच के दौरान आया था जब सुभाष ने बेटे हितेश मोदी (Hitesh Modi)को आउट दिया था.
भारतीय मूल के पिता-पुत्र की जोड़ी सुभाष और हितेश केन्याई क्रिकेट से जुड़े रहे हैं. हितेश ने जहां केन्या के लिए 63 वनडे मैच खेले, वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने के बाद उनके पिता सुभाष ने इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की. सुभाष ने 23 ODI और T20I में अंपायरिंग की जिसमें वर्ष 1999 का वर्ल्डकप और वर्ष 2000 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है.
सचिन, धोनी, विराट और रोहित कई लग्जरी कारों के मालिक, पहनते हैं करोड़ों की घड़ियां
..फिर कभी ODI नहीं खेल पाए हितेश
सुभाष ने अपने ही बेटे हितेश को 13 अगस्त 2006 को नैरोबी में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में मशरफे मुर्तजा की गेंद पर LBW दिया था. मैच में हितेश पांच गेंदों का सामना करने के बाद महज 1 रन ही बना सके. संयोग देखिए, पिता की ‘उठी उंगली’पर विकेट गंवाने वाले हितेश के लिए यही आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हुआ और इसके बाद वे कभी केन्या के लिए नहीं खेल सके.
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मेजबान केन्या टीम 46.3 ओवर में 184 रन बनाकर आउट हो गई थी. शुरुआती सात विकेट 71 के स्कोर पर गिरने के बाद थॉमस ओडोयो ने 97 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से केन्या का स्कोर 184 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था. जवाब में बांग्लादेश की टीम को भी 185 रन का टारगेट हासिल करने में आठ विकेट गंवाने पड़े थे. गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल करने वाले मुर्तजा ने बैट से भी 53 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 46वें ओवर में जीत दिलाई थी. दोहरे प्रदर्शन के लिए मुर्तजा (3/53 और 43*) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया था.
तीनों फॉर्मेट में पहले ही ओवर में विकेट लेकर रचा इतिहास, लेकिन छोटा रहा करियर
केन्या के लिए तीन वर्ल्डकप खेले, कप्तान भी रहे
हितेश मोदी की बात करें तो बाएं हाथ के इस बैटर ने 1996, 1999 और 2003 के वर्ल्डकप में केन्या टीम का प्रतिनिधित्व किया. यही नहीं, वर्ष 2004 में पेमेंट विवाद को लेकर स्टीव टिकोलो की अगुवाई में प्रमुख प्लेयर्स के स्ट्राइक पर जाने के दौरान उन्होंने केन्या टीम की कप्तानी भी संभाली.
हितेश ने 24 साल की उम्र में 18 फरवरी 1996 को भारत के खिलाफ कटक में वनडे करियर का आगाज किया. इस मैच में वे महज दो रन बनाकर अनिल कुंबले के शिकार बने थे. 10 साल के इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 63 वनडे में 23.59 के औसत से 1109 रन बनाए जिसमें पांच अर्धशतक शामिल रहे. नाबाद 78 रन वनडे में हितेश का सर्वोच्च स्कोर रहा जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 25 मैचों में 31.28 के औसत से 1224 (एक शतक) और 97 लिस्ट ए मैचों में 25.78 के औसत से 1882 रन हितेश के नाम पर हैं.
मियांदाद ने शाहिद अफरीदी को कहा लालची, तो यूसुफ ने रमीज को बताया सिफारिशी क्रिकेटर..
पिता सुभाष ने 23 वनडे, 9 टी20 में की अंपायरिंग
हितेश के पिता सुभाष ने 1960 के दशक में केन्या में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. बाद में उन्होंने अंपायर के तौर पर भी ‘पारी’ खेली. 15 अगस्त 2001 को केन्या-वेस्टइंडीज मैच से उन्होंने अंपायरिंग में डेब्यू किया और 11 अक्टूबर 2010 को केन्या-अफगानिस्तान के मैच में आखिरी बार अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई. 23 वनडे के अलावा 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने अंपायरिंग की. वर्ष 1946 में जन्मे सुभाष, केन्या क्रिकेट अंपायर्स एंड स्कोरर्स एसोसिएशन के भी चेयरमैन रहे. 1999 वर्ल्डकप और 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा 1998 में मलेशिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने अंपायरिंग की थी.
‘मियां मैजिक’ बिखेर रहा चमक, बढ़ रही ब्रांड वैल्यू ,कई कारों के हैं मालिक
मैच रैफरी के तौर पर बेटे स्टुअर्ट पर जुर्माना लगा चुके पिता क्रिस ब्रॉड
मैनचेस्टर टेस्ट में मैच रैफरी के तौर पर मौजूद क्रिस ब्रॉड ने अपने बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड पर जुर्माना लगाया था. ICC/X
हितेश मोदी-सुभाष मोदी जैसे ही एक अन्य मामले में मैच रैफरी के तौर पर पिता क्रिस ब्रॉड (Match Referee Chris Broad) आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के लिए बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) पर मैच फीस की 15% राशि का जुर्माना लगा चुके हैं. वर्ष 2020 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट में यासिर शाह को आउट करने के बाद स्टुअर्ट ने आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी जिस पर मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने उन्हें दंडित किया था.
.
Tags: Cricket, England vs Pakistan, KENYA, Stuart Broad
FIRST PUBLISHED : January 9, 2024, 17:31 IST
[ad_2]
Source link