Home Breaking News बड़े परदे पर फिर से सजेगी इरफान की ये कालजयी फिल्में, सुतापा की मौजूदगी में होगी शिल्प पर चर्चा

बड़े परदे पर फिर से सजेगी इरफान की ये कालजयी फिल्में, सुतापा की मौजूदगी में होगी शिल्प पर चर्चा

0
बड़े परदे पर फिर से सजेगी इरफान की ये कालजयी फिल्में, सुतापा की मौजूदगी में होगी शिल्प पर चर्चा

[ad_1]

कोई भी कलाकार हमारे बीच भले से अपने शरीर से ना रहे लेकिन उसका व्यक्तित्व हमेशा साथ रहता है। और, उसके कार्यों की सराहना होती रहती है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान भले ही हमारे बीच नहीं है। लेकिन सिनेमा में उनका जो योगदान रहा है, उसके लिए वह वर्षों तक याद किए जाएंगे। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के करीब पर मुंबई में इरफान की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाने की योजना बनाई गई है।




जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में दिवंगत अभिनेता इरफान खान की लोकप्रिय फिल्में दिखाई जाएंग जिनमें ‘द लंचबॉक्स’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘द नेमसेक’, ‘पीकू’, ‘करीब करीब सिंगल’ और ‘तलवार’ जैसी फिल्में शामिल है। यह आयोजन गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को शुरू होगा और 28 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य इरफान की उन फिल्मों को सिनेमा के परदे पर एक बार फिर से पहुंचाना है, जिसे उनकी पहली रिलीज के समय खूब तारीफ मिली और जिन्हें आज की पीढ़ी के दर्शक फिर से बड़े परदे पर देखना चाहते हैं। 

महाभारत के ‘अभिमन्यु’ बन पारस ने पाई शोहरत


कार्यक्रम का आयोजन निर्माता-निर्देशक निखिल आडवाणी और जी5ए की संस्थापक और कलात्मक निदेशक अनुराधा पारिख कर रही हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर कहती हैं, ‘जब जी5ए सिनेमा हाउस और निखिल आडवाणी मुझसे इरफान की फिल्मों को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए संपर्क किया तो मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने जो काम किया है, उनके काम का जश्न मनाने और उन्हें याद करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है।’


इरफान को फिल्म ‘डी डे’ में निर्देशित कर चुके निखिल आडवाणी कहते हैं, ‘डी डे मेरे करियर की सबसे शानदार फिल्म रही है और इस फिल्म को शानदार बनाने का श्रेय इरफान खान को जाता है। फिल्म में उनके परफार्मेंस ने मेरी कहानी कहने के तरीके को बदल दिया।  जी5ए में उनकी फिल्में शामिल करके मैं बहुत रोमांचित है। यह हमारी तरफ से इरफान खान को सच्ची श्रद्धांजलि है।’


हिंदी सिनेमा में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम हिंदी सिनेमा को एक अलग ही शिखर पर पहुंचाया है। लेकिन दुर्भाग्य से लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के चलते  29 अप्रैल 2020 में 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया लेकिन अपनी फिल्मों के माध्यम से वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। इरफान का जन्म 7 जनवरी 1967 को टोंक, राजस्थान में हुआ था।  

फिल्म ‘ताल’ से बॉबी डार्लिंग को मिला इंडस्ट्री में ब्रेक

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here