Home Breaking News भोजपुरी फिल्मों में पैसा लगाने वाले ध्यान दें, खेसारी की फिल्मों के जरिये समझिए पूरा गणित

भोजपुरी फिल्मों में पैसा लगाने वाले ध्यान दें, खेसारी की फिल्मों के जरिये समझिए पूरा गणित

0
भोजपुरी फिल्मों में पैसा लगाने वाले ध्यान दें, खेसारी की फिल्मों के जरिये समझिए पूरा गणित

[ad_1]

भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के फिल्मोग्राफी पर अगर नजर डालें तो भोजपुरी में उनकी जितनी भी फिल्में बनी हैं, वे अधिकतर हिंदी फिल्मों के शीर्षक पर ही होती हैं। पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से लेकर इस साल रिलीज होने जा रही फिल्म फिल्म ‘रंग दे बसंती’ तक उनके निर्देशक नया नाम तक सोचने में आलस ही करते रहे हैं। खेसारी लाल यादव की बीते तीन साल की फिल्मों पर नजर डालें तो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म का दावा ‘संघर्ष 2’ को लेकर रहा है, लेकिन भोजपुरी में हिट का असल मतलब क्या होता है, आइए समझने की कोशिश करते हैं…




अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की बीते तीन वर्षों  की रिलीज फिल्मों पर नजर डालें तो साल 2021 में  ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘बाप जी’, ‘लिट्टी चोखा’ और ‘प्यार किया तो निभाना’ रिलीज हुईं। अगले साल यानी 2022 में ‘आशिकी’, ‘शादी हो तो ऐसी’, ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’, ‘राउडी इंस्पेक्टर’, ‘डोली सजा के रखना’, ‘बोल राधा बोल’ और ‘राजा की आएगी बारात’ में वह नजर आए। और, बीते साल 2023 में खेसारी लाल यादव की ‘फरिश्ता’, ‘लाडला 2’, ‘संघर्ष 2’, ‘तेरे नैना मेरे नैना’ जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं।


भोजपुरी फिल्में का सिनेमाघरों तक पहुंच पाना अपने आप मे चुनौती है। सिर्फ बड़े स्टार की फिल्में ही थियेटर तक पहुंचती हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका कलेक्शन क्या हो रहा है? फिल्म निर्माताओं तक को पता नहीं होता। खेसारी लाल यादव को लेकर ‘लिट्टी चोखा’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों  फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता प्रदीप के शर्मा कहते हैं, ‘भोजपुरी फिल्मों के कलेक्शन के बारे में लोग कुछ भी बातें करें, लेकिन सच्चाई यही है कि सिनेमाघरों से भोजपुरी फिल्मों की कमाई नहीं होती है। जो भी कमाई होती है वह सैटेलाइट चैनल से ही होती है।’  

KWK 8: अपनी और ऋषि कपूर की शादी से रणबीर-आलिया को क्या सलाह देना चाहती हैं नीतू? करण के शो में किया खुलासा

 


बीते साल खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष 2’ को सबसे बड़ी हिट फिल्म माना जाता है। इस फिल्म को निर्माता ने खुद ही थियेटर में रिलीज किया और इस फिल्म का बिजेनस सिनेमाघरों में सिर्फ 20 लाख रुपये के आसपास ही रहा। किसी फिल्म को हिट कहने का फॉर्मूला यही है कि वह अपनी लागत का कम से कम दो गुना कारोबार सिनेमाघरों में करे। इस लिहाज से देखा जाए तो यह फिल्म फ्लॉप ही रही। इस बारे में चर्चा चलने पर निर्देशक प्रमोद शास्त्री कहते हैं, ‘अब तो सेटेलाइट चैनल भी बड़े सितारों की फिल्मों में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं क्योंकि चैनल पर इनकी फिल्मों की लोकप्रियता घटी है। चैनल पर सिर्फ साफ सुधरी पारिवारिक फिल्में ही पसंद की जाती है। इस समय बड़े सितारे 50 से 65 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। सिर्फ गिने चुने निर्माता ही हैं, जो बड़े सितारों को लेकर फिल्में बनाते हैं। इन दिनों भोजपुरी में औसत बजट 35 लाख रुपये हैं, इस बजट में बनी फिल्मों की ही रिकवरी हो पा रही है।’      

Wednesday Box Office: 400 करोड़ से एक कदम की दूरी पर सलार, जानें किंग खान की डंकी का हाल?


अब इस साल अभिनेता खेसारी लाल यादव की ‘रंग दे बसंती’, ‘प्रेम की  पुजारन’, ‘प्यार के बंधन’, ‘गॉड फादर’, ‘अपराधी’, और ‘वास्तव’ जैसी फिल्में रिलीज की कतार में हैं। यह फिल्में कब और कहां रिलीज होगी, इसके बारे में इनके निर्माताओं को भी कुछ अंदाजा नहीं है। खेसारी लाल यादव की फिल्मों के न सिर्फ शीर्षक हिंदी फिल्मों पर होते हैं, बल्कि फिल्म की कहानियां भी हिंदी फिल्मों से ही मिलती जुलती है। खेसारी व ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘नास्तिक’ की शूटिंग पूरी की है और इस समय फिल्म ‘रिश्ते’ की शूटिंग कर रहे हैं।

Merry Christmas: ‘मेरी क्रिसमस’ की स्क्रीनिंग पर इन सितारों ने लगाए चार-चांद, विक्की-कटरीना ने लूटी लाइमलाइट


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here