[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट स्टार एमएस धोनी इन दिनों क्रिकेट के इतर अन्य कारणों से चर्चा में हैं. धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. यह केस गुजरात और तमिलनाडु में दर्ज कराया गया है. मिहिर विश्वास और सौम्या विश्वास पर धोनी के नाम का इस्तेमाल कर एकेडमी खोलने के लिए पैसे उगाहने का आरोप है. मिहिर पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं और धोनी के साथ खेल चुके हैं.
मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर भी हैं. News18.com के मुताबिक इन दोनों के खिलाफ अहमदाबाद की एमआर इंटरप्राइजेज ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास ने उनसे यह कहकर संपर्क किया कि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी देश के कई हिस्सों में क्रिकेट एकेडमी शुरू करना चाहते हैं. हालांकि, धोनी इससे पहले ही इस संबंध में कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर चुके थे.
शिकायत के मुताबिक कंपनी ने इसके बाद दिवाकर और सौम्या को 45 लख रुपए लाइसेंस फीस के नाम पर दिए. यह लाइसेंस 10 साल के लिए दिया जाना था. इसके अलावा उन्हें 75 हजार रुपए महीने रॉयल्टी के नाम पर दिए गए. एग्रीमेंट के तहत एमआर इंटरप्राइजेज ने अक्टूबर 2022 में रॉयल्टी के नाम पर 9 लाख 25 हजार रुपए दिए.
एक अन्य एफआईआर तमिलनाडु में श्री श्रद्धा एजुकेशन ट्रस्ट ने दर्ज कराई है. 30 जनवरी 2022 को दर्ज इस एफआईआर में मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास पर धोनी के नाम पर 35 लाख रुपए लेने का आरोप है. आरोप के मुताबिक दिवाकर ने बताया था कि आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट लिमिटेड का धोनी से एग्रीमेंट है.
धोनी ने रांची में कराई एफआईआर
एमएस धोनी ने पिछले हफ्ते ही रांची कोर्ट में क्रिमिनल केस फाइल किया है. धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास की कंपनी आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट लि. के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर 2017 में एक एग्रीमेंट हुआ था. जब मिहिर की कंपनी शर्तों के मुताबिक काम करने में नाकाम रहीं तो धोनी ने 2021 में एग्रीमेंट के लिए जारी अथॉरिटी लेटर निरस्त कर दिया था.
.
Tags: Mahendra Singh Dhoni, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : January 11, 2024, 10:26 IST
[ad_2]
Source link