[ad_1]
Adult Film Star : पेरू से एक दिल-दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. कुछ वक्त पहले पोर्न इंडस्ट्री का काला सच दुनिया के सामने लाने वाली 24 साल की एडल्ट फिल्म स्टार थैना फील्ड्स (Thena Fields) अपने घर में मृत पाई गईं. फील्ड्स पेरू की सबसे मशहूर एडल्ट फिल्म स्टार्स में से एक थीं.
उनकी एक सहयोगी एलेजांड्रा स्वीट ने कहा कि फील्ड्स ला रिपब्लिका के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उनकी मौत हो गई. उसने कहा, ‘मैं इससे ज्यादा डिटेल्स आपको नहीं दे सकती क्योंकि मैं इस खबर से बहुत दुखी हूं. स्वीट ने इंस्टाग्राम पर फील्ड्स के चाहने वालों के लिए एक मैसेज भी लिखा है, जिसमें उन्होंने उसे सही चीजों के लिए याद रखने की गुजारिश की है.
दरअसल, फील्ड्स ने आठ महीने पहले अपने असली नाम अबीगैल का इस्तेमाल करते हुए पोर्न इंडस्ट्री को लेकर हिला देने वाले खुलासे किए थे. उन्होंने कहा था, ‘एडल्ट कंटेंट शुरू करने के बाद मुझे यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है.’ फील्ड्स ने कहा, ‘पहले कई लोगों ने सोचा कि मुझे काम पर रखकर वे मेरे साथ जो चाहे कर सकते हैं, लेकिन फिर मैं घर आई, नहाई और फिर रोने लगी. ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ.’
वहीं फील्ड्स की दोस्त स्वीट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दोस्तों, मैं आपसे केवल यह कहूंगी कि उन लोगों के लिए प्रार्थना करें जिन्होंने वास्तव में उसकी सराहना की और न केवल उसे पूरी तरह से बीमारी से बाहर निकाला. वह जहां है, मुझे यकीन है कि वह एक नन्ही परी है.’
फील्ड्स (Thena Fields) के साथ काम करने वाली मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मिल्की पेरू ने भी उनके निधन पर शोक जताया. कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘हम इस पर विश्वास नहीं कर सकते, हमें आपके बिना रहने की आदत नहीं है. हम आपको एक बार और देखना चाहते हैं.’ कंपनी ने आगे कहा, ‘हमें उम्मीद है कि कोई हमें इस बुरे सपने से जगाएगा, आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी. हमें अपने जीवन का हिस्सा बनने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद.’
.
[ad_2]
Source link