[ad_1]

खुदरा महंगाई दर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर चार महीने के उच्च स्तर 5.69 प्रतिशत पर पहुंच गई, यह नवंबर में 5.55 प्रतिशत थी। शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ा है। सरकार के आंकड़ों कें मुताबिक एक साल पहले इसी महीने में इसमें 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। शुक्रवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से महंगाई से जुड़े आंकड़े जारी किए गए। खुदरा महंगाई दर दिसंबर महीने में भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2 से 6 प्रतिशत के सहिष्णुता बैंड के भीतर बनी हुई है।
[ad_2]
Source link