Home Sports क्या दूसरे टी20 में 2 खिलाड़ी की होगी वापसी, 1 तो पहली गेंद से मारता है छक्के

क्या दूसरे टी20 में 2 खिलाड़ी की होगी वापसी, 1 तो पहली गेंद से मारता है छक्के

0
क्या दूसरे टी20 में 2 खिलाड़ी की होगी वापसी, 1 तो पहली गेंद से मारता है छक्के

[ad_1]

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीत चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा ने 14 महीने बाद इस फॉर्मेट में वापसी की और अब बारी उनके साथी विराट कोहली की है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में वह निजी कारणों की वजह से नहीं खेले थे. वहीं चोटिल होने की वजह से विस्फोटक युवा ओपनर को भी बाहर बैठना पड़ा था. उनकी वापसी भी प्लेइंग इलेवन में होने की उम्मीद है.

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही टी20 सीरीज बेहद अहम है. आईसीसी टी20 विश्व कप इसी साल होने वाला है और यह आखिरी इंटरनेशनल सीरीज है जो टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से पहले खेल रही है. ऐसे में जिन खिलाड़ियों को भी आजमाना है कोच राहुल द्रविड़ उनको कम से कम एक मौका तो जरूर देना चाहेंगे. पहला टी20 जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी टीम के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव की उम्मीद की जा रही है.

भारत के प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने यह बात साफ की थी कि युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करेंगे. कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले टी20 में शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की. यशस्वी के चोटिल होने की खबर टॉस के वक्त पता चली. बीसीसीआई ने इसको लेकर जानकारी साझा की थी.

पहला मैच निजी कारण की वजह से नहीं खेलने वाले विराट कोहली भी टी20 में वापसी करने का इंतजार कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में वह चयन के लिए उपलब्ध होंगे और प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नजर आ रही है. विराट के टीम में आने के बाद तिलक वर्मा को बाहर बिठाया जा सकता है जबकि यशस्वी को शुभमन गिल की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है.

Tags: India vs Afghanistan, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here