[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) ने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इस तरह भारत ने 3-0 से सीरीज भी अपने नाम की. रिंकू सिंह (Rinku singh) ने भारत को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिक निभाई. इस बीच पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद आमिर (Mohammed Amir) ने कहा है कि रिंकू सिंह टीम इंडिया के अगले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) हो सकते हैं.
मैच के बाद मोहम्मद आमिर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,” रिंकू सिंह टीम इंडिया के अगले युवराज सिंह हो सकते हैं. आपका क्या विचार हैं? ” बता दें कि आमिर से पहले खुद युवराज सिंह ने कहा था कि रिंकू सिंह ही टीम में सिर्फ मेरी जगह ले सकते हैं.
फ्रेंडली मैच में सचिन तेंदुलकर की सेना ने युवराज की टीम को चटाई धूल, इरफान पठान भी चमके

कोलकाता के एक कार्यक्रम में जब युवराज सिंह से यह पूछा गया कि जिस तरह से आप बीच के ओवरों में भारत के लिए ताबड़तोड़ रन जुटाते थे, अब वही काम रिंकू सिंह कर रहे हैं, इसपर आप क्या कहना चाहते हैं. इसपर युवराज सिंह ने कहा कि यदि मेरी जगह कोई टीम इंडिया में इस समय ले सकता है वो सिर्फ रिंकू सिंह ही हैं. युवी ने कहा था कि उसे अपने गेम में कोई सुधार की जरूरत नहीं है.
IND vs AFG: रोहित शर्मा के कमाल पर बोले राहुल द्रविड़, कहा- उनको पता था कि जोखिम कितना है…
सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया था. जहां रिंकू सिंह 9 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. इस मुकाबले को भारत ने 6 विकेट से जीता था. वहीं, दूसरे मैच में रिंकू 9 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे थे. तीसरे मैच में रिंकू के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी. उन्होंने सुपर ओवर में भी अहम भूमिका निभाई.
.
Tags: Mohammad amir, Rinku Singh, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : January 18, 2024, 15:58 IST
[ad_2]
Source link