Home Breaking News Pakistan vs Iran: क्या पाकिस्तान ने ईरान पर हमले से पहले यूएस से सलाह-मशविरा किया? जानिए क्या बोला अमेरिका

Pakistan vs Iran: क्या पाकिस्तान ने ईरान पर हमले से पहले यूएस से सलाह-मशविरा किया? जानिए क्या बोला अमेरिका

0
Pakistan vs Iran: क्या पाकिस्तान ने ईरान पर हमले से पहले यूएस से सलाह-मशविरा किया? जानिए क्या बोला अमेरिका

[ad_1]

us reaction on pakistan iran tension united nation chief says deeply concerned

पाकिस्तान बनाम ईरान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पाकिस्तान और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से दुनिया के कई देश चिंतित हैं। अमेरिका ने भी बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर की है और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि ‘हम क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव से चिंतित हैं। हमने इस बारे में कई बार कहा है कि 7 अक्तूबर की घटना के बाद से लड़ाई बढ़ने की आशंका से चिंतित हैं।’ 

अमेरिका ने की पाकिस्तान की तारीफ

मिलर ने कहा कि ‘यही वजह है कि हम लगातार कूटनीतिक कोशिशों के जरिए तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।’ अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार के मिलकर मुद्दे सुलझाने के बयान की तारीफ की और कहा कि ‘लड़ाई को बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है।’ क्या पाकिस्तान ने ईरान पर हमले से पहले अमेरिका से सलाह-मशविरा किया था? पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि ‘ऐसी निजी बात की मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।’

उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान, अमेरिका का गैर नाटो सहयोगी देश है और वह रहेगा, लेकिन हम सभी पक्षों से शांति की अपील करते हैं।’ अमेरिका ने ईरान की आलोचना भी की। मिलर ने कहा कि ‘ईरान ने पाकिस्तान समेत तीन पड़ोसी देशों पर स्ट्राइक की। ईरान का आतंकवाद को वित्त पोषण देने, मध्य पूर्व में अस्थिरता को बढ़ावा देने का लंबा इतिहास रहा है। हम देख रहे हैं कि इसी वजह से गाजा में संघर्ष बढ़ रहा है।’ 

ईरान पर क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ाने का लगाया आरोप

अमेरिका ने कहा कि ‘ईरान सालों से हमास का समर्थक रहा है। वह हिजबुल्ला को फंडिंग करता है। साथ ही वह हूतियों को भी फंडिंग करता है। ईरान क्षेत्र की अस्थिरता को बढ़ा रहा है। यही वजह है कि हम कार्रवाई कर रहे हैं ताकि ईरान को जवाबदेय ठहराया जाए।’ व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि ‘अमेरिका हालात पर नजर रखे हुए है और पाकिस्तानी सहयोगियों के संपर्क में हैं। दोनों देशों को तनाव बढ़ाने की जरूरत नहीं है।’ किर्बी ने भी ईरान द्वारा पाकिस्तान में पहले एयर स्ट्राइक करने की आलोचना की और ईरान पर क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ाने का आरोप लगाया।

संयुक्त राष्ट्र चीफ ने भी जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने पाकिस्तान-ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और दोनों तरफ से शांति बनाए रखने की अपील की। यूएन चीफ ने शांतिपूर्ण तरीकों से विवाद सुलझाने का अपील की और दोनों देशों से एक दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करने को कहा। बता दें कि ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान की सीमा में आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और दो बच्चों की मौत होने का दावा किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान की सीमा में एयर स्ट्राइक की, जिसमें नौ लोगों की मौत की खबर है। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here