Home World Israel Hamas War: पलक झपकते ही मलबा बनी गाजा यूनिवर्सिटी, वीडियो में दिखा इजरायल का तांडव

Israel Hamas War: पलक झपकते ही मलबा बनी गाजा यूनिवर्सिटी, वीडियो में दिखा इजरायल का तांडव

0
Israel Hamas War: पलक झपकते ही मलबा बनी गाजा यूनिवर्सिटी, वीडियो में दिखा इजरायल का तांडव

[ad_1]

Israel Hamas War Update: हमास पर इजरायल लगातार हमला कर रहा है. गाजा में हर तरफ बर्बादी का मंजर दिख रहा है. हमले में हजारों लोग जान गंवा चुके हैं. अब गाजा में हमास के एक खौफनाक हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह गाजा की अल-इज़राइल   विश्वविद्यालय पर धमाके का वीडियो है. वीडियो में बिल्डिंग को पलक झपकते ही मलबे में तब्दील होते देखा जा सकता है.

वायरल हो रहा धमाके का वीडियो

दावा किया गया है कि 7 अक्टूबर को हमास के घातक हमले के जवाब में इजरायल द्वारा गाजा में किए गए हवाई हमलों में इस बिल्डिंग को भी उड़ा दिया गया था. इजरायली प्रशासन ने वीडियो के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है. एक फ़िलिस्तीनी उच्च शिक्षा संस्थान ने स्ट्राइक का वीडियो पोस्ट कर इसकी निंदा की.

अमेरिका ने इजरायल से मांगा स्पष्टीकरण

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि बाइडेन प्रशासन ने कथित यूनिवर्सिटी के धमाके वाले वीडियो पर इजरायल से स्पष्टीकरण मांगा. मिलर ने कहा कि उनके पास इस मामले पर प्रतिक्रिया देने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि हमास अपने उद्देश्य को साधने के लिए नागरिक इमारतों का इस्तेमाल करता रहता है.

दक्षिणी गाजा में लगातार हमले

इससे पहले खबर आई थी कि गाजा के दक्षिणी हिस्से स्थित राफा कस्बे में इजरायल के हवाई हमले में 16 लोगों की मौत हो गई. दावा किया गया है कि इसमे मरने वालों में बच्चों की संख्या अधिक थी. इजरायली सेना इस इलाके लगातार हमले कर रही है. यहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए कहा गया है.

अबतक 24 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए

इजरायल के हमले के बाद से अबतक 24 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं. कुल 23 लाख की आबादी वाले गाजा पट्टी में 85 प्रतिशत लोग विस्थापित हो चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक एक चौथाई आबादी भुखमरी का शिकार है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here