[ad_1]

Japan Lunar Mission
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के बाद अब जापान ने मून मिशन को लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने का दावा किया है। एजेंसी का कहना है कि हालांकि अभी वह चांद पर लैंडिंग की सटीक स्थिति की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापानी अंतरिक्ष एजेंसी का स्मार्ट लैंडर या एसएलआईएम स्थानीय समयानुसार शुक्रवार-शनिवार की रात 12:20 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरा। अंतरिक्ष यान में कोई भी अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं था। अगर जापान का लैंडर एसएलआईएम सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया, तो अमेरिका, सोवियत संघ, चीन और भारत के बाद जापान यह उपलब्धि हासिल करने वाला पांचवां देश बन जाएगा।
अंतरिक्ष यान के चांद की सतह पर उतरने के बाद जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के मिशन नियंत्रण ने बताया कि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ और एसएलआईएम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतर गया है। लेकिन लैंडिंग सफल रही या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी गई है। पृथ्वी पर स्थित मिशन कंट्रोल ने कहा कि वह चांद पर लैंडर की स्थिति की जांच कर रहा है। विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।
[ad_2]
Source link