[ad_1]
हाइलाइट्स
शोएब मलिक ने दूसरा निकाह सना जावेद के साथ किया है.
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और टेनिस की पूर्व स्टार सानिया मिर्जा की 14 साल पुरानी शादी टूट चुकी है. शोएब मलिक ने खुले तौर पर अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने पाकिस्तान की फेमस अभिनेत्री सना जावेद के साथ दूसरे निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की, जिससे हर कोई हैरान है. दोनों के अलग होने की खबरें पिछले 2 साल से आ रहीं थी. कई महीनों से शोएब और सानिया एक साथ नजर नहीं आए. दोनों का तलाक कैसे हुआ इसका खुलासा सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कर दिया है.
रिश्ते में खटास की खबरों को लेकर शोएब और सानिया का पहले कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला था. हालांकि, कुछ दिन पहले शोएब ने सानिया को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था. इसके अलावा बुधवार को सानिया मिर्जा की एक पोस्ट शेयर की थी जिससे इस मुद्दे को एक बार फिर हवा मिली थी. उनकी पोस्ट में एक लाइन थी जिसमें लिखा था, ‘शादी भी मुश्किल है और तलाक भी.’ अब शोएब मलिक ने दूसरी शादी की तस्वीरे साझा कर साफ कर दिया है कि उनका सानिया मिर्जा के साथ रिश्ता खत्म हो गया है. इसे लेकर सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने पीटीआई को बताया, “यह ‘खुला’ था, जिसमें मुस्लिम महिला को अपने पति से एकतरफा तलाक लेने का अधिकार होता है.”
सना जावेद का भी हुआ है तलाक
अभिनेत्री सना जावेद का भी तलाक हुआ है. उन्होंने साल 2020 में पाकिस्तानी सिंगर उमैर जसवाल से शादी की थी. लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक सका. अब सना जावेद ने शोएब मलिक का विकेट गिरा दिया है. दोनों पाकिस्तान के एक शो में एक-साथ देखने को मिले थे. शोएब मलिक ने सानिया के साथ 14 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया है.
रोहित शर्मा के चहेते बल्लेबाज का ‘मास्टर प्लान’, ठोकी लगातार दूसरी सेंचुरी, अब कहां की है तैयारी?
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक 5 साल पहले माता-पिता बने थे. सानिया ने बेटे को जन्म दिया था जो अब उन्हीं के साथ रहता है. हालांकि, शोएब मलिक के इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं.
.
Tags: Sania mirza, Shoaib Malik
FIRST PUBLISHED : January 20, 2024, 17:19 IST
[ad_2]
Source link