Home Sports सानिया मिर्जा को लेकर ट्रोलर्स का घटियापन आया सामने, शमी के साथ ये तस्वीर कर दी वायरल

सानिया मिर्जा को लेकर ट्रोलर्स का घटियापन आया सामने, शमी के साथ ये तस्वीर कर दी वायरल

0

[ad_1]

नई दिल्ली. पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के लिए नए साल का पहला महीना बुरे सपने की तरह साबित होता नजर आ रहा है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने 20 जनवरी को उनके साथ रिश्ते को खत्म किया. हालांकि, दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें कई महीनों से आ रही थी. लेकिन अब शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी की फोटोज जगजाहिर कर इसकी पुष्टि कर दी है कि वे सानिया से अलग हो गए हैं. इस बीच सानिया को लेकर ट्रोलर्स का घटियापन भी सामने आ चुका है.

शोएब मलिक की तीसरी शादी पर सानिया का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल है. उन्होंने शोएब के उज्जवल भविष्य की कामना की है. दोनों के बीच रिश्ते के खत्म होने के बाद सानिया का नाम मोहम्मद शमी के साथ जोड़ा जाने लगा है. इतना ही नहीं, शमी और सानिया की एकसाथ फोटोज को शादी के जोड़े में वायरल किया जा रहा है. गौरतलब है कि मोहम्मद शमी भी अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं. समय-समय पर हसीन जहां को लेकर खबरे सामने आती रहती हैं. लेकिन इस बार सानिया मिर्जा के साथ मोहम्मद शमी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Sania Mirza, Mohammad Shami

Mohammad Shami, Sania Mirza, Shoaib malik and Sania Devorce

शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ किया निकाह

शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ निकाह किया है. साल 2002 में शोएब ने आयशा सिद्दीकी के साथ शादी रचाई थी. इसके बाद 2010 में सानिया मिर्जा के साथ अफेयर किया और उनसे निकाह कर लिया. अब 14 साल के रिश्ते को तोड़कर शोएब मलिक ने तीसरी शादी की है. सना जावेद ने भी 2020 में फेमस सिंगर उमैर के साथ शादी की थी. लेकिन 3 साल बाद ही वे अपने पति से अलग हो चुकी हैं.

VIDEO: विराट कोहली के काफिले की अयोध्या में एंट्री, सड़क पर उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल

मोहम्मद शमी का भी रिश्ता कुछ ऐसा ही रहा. उन्होंने साल 2014 में केकेआर की चियर लीडर हसीन जहां के साथ शादी की थी. लेकिन शादी के कुछ साल बाद हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए. लेकिन अब कुछ सालों से दोनों अलग हो चुके हैं.

Tags: Mohammad Shami, Sania mirza, Shoaib Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here