Home Breaking News Rahul Gandhi: ‘हमने बैरिकेड तोड़े हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे’, राहुल बोले- हमें कमजोर मत समझना

Rahul Gandhi: ‘हमने बैरिकेड तोड़े हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे’, राहुल बोले- हमें कमजोर मत समझना

0
Rahul Gandhi: ‘हमने बैरिकेड तोड़े हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे’, राहुल बोले- हमें कमजोर मत समझना

[ad_1]

rahul gandhi said we have broken barricades but not break law in guwahati assam bharat jodo nyay yatra

राहुल गांधी
– फोटो : Social Media

विस्तार


राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को गुवाहाटी में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल कांग्रेस नेता यात्रा को शहर के भीतर से निकालना चाहते थे, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे।’  

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने कहा ‘हमें कमजोर मत समझना। हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते।’ पार्टी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने ‘बब्बर शेर’ बताया और बोले कि ‘उन्होंने यूनिवर्सिटी में मेरा कार्यक्रम कैंसिल कर दिया, लेकिन छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर मेरी बात सुनी। हम असम में भाजपा को हराएंगे और जल्द ही कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। राहुल गांधी ने पुलिस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि पुलिस सिर्फ उन्हें मिले आदेशों का पालन कर रही है। हम आपके खिलाफ नहीं हैं। हम सीएम के खिलाफ हैं, जो भ्रष्ट हैं, हमारी लड़ाई उनसे है।’

‘जीत हमारी हुई है’

वहीं असम के कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, जीत हमारी हुई है।’ हालांकि बाद में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने तय रूट से आगे बढ़ी और बाइपास से होकर शहर से बाहर निकली। वहीं हंगामे के बाद असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। असम सीएम ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि ‘असम एक शांतिपूर्ण राज्य है और इसमें नक्सली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी गुरुवार तक असम में रहेगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here