Home World Virgin Atlantic flight: विमान के विंग से बोल्ट गायब, लंदन से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान रद्द, जानें पूरी घटना

Virgin Atlantic flight: विमान के विंग से बोल्ट गायब, लंदन से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान रद्द, जानें पूरी घटना

0
Virgin Atlantic flight: विमान के विंग से बोल्ट गायब, लंदन से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान रद्द, जानें पूरी घटना

[ad_1]

London : मैनचेस्टर से न्यूयॉर्क जाने वाली वर्जिन अटलांटिक को उड़ान भरने से ठीक पहले ही रद्द कर दिया गया.  बताया जा रहा है, कि एक सतर्क यात्री ने विमान के डयने पर बोल्ट गायब देखा, और इसकी सूचना दी. जिसके बाद से सभी यात्री घबरा गए थे. 

 

 

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार 15 जनवरी को फ्लाइट VS127 पर सवार एक 41 वर्षीय ब्रिटिश यात्री ने सुरक्षा ब्रीफिंग के दौरान चार लापता फास्टनरों को देखा और तुरंत केबिन क्रू को सूचित किया. उसके शोर मचाने के बाद इंजीनियरों को तुरंत सूचित किया गया, जिन्होंने विमान की जांच की. 

 

विंग पैनल पर चार बोल्ट गायब

बोल्ट गायब होने की सूचना देने वाले यात्री का नाम फिल हार्डी ने कैनेडी था. विमान निर्माता कंपनी वर्जिन अटलांटिक के एक प्रवक्ता ने बताया कि जांच कर रहे इंजीनियरों को पूरा समय देने के लिए उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिससे ठीक तरीके से विमान की जांच की जा सकी. बताया जा रहा है, कि निरीक्षण करने वाली टीम ने विंग पैनल पर 119 फास्टनरों में से चार के बोल्ट को गायब पाया. 

 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक इंजीनियर को विमान के विंग पर चढ़कर समस्या को ठीक करते हुए देखा गया. हालांकि एयरलाइन स्टाफ द्वारा हार्डली को बार-बार आश्वासन दिया गया था, कि कोई सुरक्षा समस्या नहीं है, लेकिन वह घबरा गया था. 

यात्रियों को अलग-अलग उड़ानों से न्यूयॉर्क भेजा गया

इस घटना के बाद यात्रियों को मैनचेस्टर से न्यूयॉर्क अलग-अलग उड़ानों से भेजा गया. यह घटना अलास्का एयरलाइंस बोइंग 737 मैक्स-9 के 6 जनवरी को आपात स्थिति का सामना करने के कुछ दिनों बाद हुई है. मैक्स का एक दरवाजा हवा में खुल गया था. एफएए ने 171 बोइंग 737 मैक्स-9 विमानों को पूर्ण निरीक्षण किए जाने तक रोक दिया है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here