Home Sports आधे रास्ते से घर लौटा पाकिस्तान मूल का प्लेयर, रोहित बोले- मैं वीजा ऑफिस..

आधे रास्ते से घर लौटा पाकिस्तान मूल का प्लेयर, रोहित बोले- मैं वीजा ऑफिस..

0
आधे रास्ते से घर लौटा पाकिस्तान मूल का प्लेयर, रोहित बोले- मैं वीजा ऑफिस..

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले एक खिलाड़ी सुर्खियों में है. पाकिस्तानी मूल के शोएब बशीर की आधे रास्ते से ही घर वापसी हो गई. जिसके चलते वे चर्चा में आए. दरअसल, शोएब बसीर पाकिस्तानी मूल के हैं और उन्हें पहली बार इंग्लैंड की टीम में चुना गया था. लेकिन उन्हें भारत दौरे के लिए वीजा नहीं मिला. पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से जब सवाल हुआ तो उन्होंने अपने जवाब से गर्दा ही उड़ा दिया.

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए रविवार को इंग्लैंड की पूरी टीम भारत पहुंच चुकी थी. लेकिन शोएब बशीर को वीजा नहीं मिलने के चलते यूएई से वापस घर जाना पड़ा. इस मुद्दे पर जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे उसके लिए काफी बुरा लगा. उसका इंग्लैंड की टीम में पहली बार चयन हुआ था और वह भारत आ रहा था. यह किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है. यदि हममें से कोई इंग्लैंड जा रहा होता और वीजा नहीं मिलता तो काफी दुख होता. मैं वीजा ऑफिस में नहीं बैठता इसलिए इसका जवाब नहीं दे सकता. लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जल्द भारत आएगा और यहां क्रिकेट का आनंद उठाएगा.’

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी जताया दुख

इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे बेन स्टोक्स ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘एक कप्तान के रूप में यह हमारे लिए हताशापूर्ण है. हमने दिसंबर में ही अपनी टीम की घोषणा कर दी थी. लेकिन इसके बावजूद बशीर वीजा संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं. मैं उनका दर्द समझ सकता हूं.’

IND vs ENG: कौन हैं टॉम हार्टले? पिता रहे गोल्ड मेडलिस्ट, हैदराबाद टेस्ट में होगा डेब्यू

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग-XI

जैक क्रॉल, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जैक लीच.

Tags: IND vs ENG, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here