Home Sports टॉम हार्टली का डेब्यू मैच में अनचाहा शतक, केएल राहुल और यशस्वी चूके, भारत ने ली विशाल बढ़त

टॉम हार्टली का डेब्यू मैच में अनचाहा शतक, केएल राहुल और यशस्वी चूके, भारत ने ली विशाल बढ़त

0
टॉम हार्टली का डेब्यू मैच में अनचाहा शतक, केएल राहुल और यशस्वी चूके, भारत ने ली विशाल बढ़त

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले टॉम हार्टली ने अनचाहा शतक बना दिया है. 22 साल के टॉम हार्टली ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में 100 रन से ज्यादा लुटा दिए हैं. दूसरी ओर, भारतीय टीम की बात करें तो लगभग सभी बैटर्स ने अच्छी बैटिंग की. खासकर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अंग्रेज गेंदबाजों की खूब धुनाई की. हालांकि, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दोनों ही शतक नहीं बना पाए.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जा रहा है. भारत ने पहले दिन बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 246 रन पर समेट दिया. इसके बाद भारतीय बैटर्स ने जलवा दिखाया. खासकर यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन 70 गेंद पर 76 रन ठोक दिए. मैच के पहले दिन खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 119 रन बना लिए थे.

मैच के दूसरे दिन भी भारत ने अच्छी बैटिंग की. यशस्वी जायसवाल अपनी 76 की पारी को 80 रन से आगे नहीं बढ़ा सके. लेकिन उनकी जगह लेने वाले केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और भारत को सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा दिया. हालांकि, यशस्वी जायसवाल की तरह केएल राहुल भी शतक से चूक गए. करियर का 50वां टेस्ट मैच खेल रहे केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल ने आउट होने से पहले श्रेयस अय्यर (35) के साथ 64 और रवींद्र जडेजा (35) के साथ 65की साझेदारी की.

केएल राहुल का विकेट डेब्यू मैच खेल रहे टॉम हार्टली के खाते में ही गया. हार्टली ने राहुल को डीप मिडविकेट पर रेहान अहमद के हाथों कैच करवाया. राहुल ने 123 गेंद की अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जमाए.

Tags: India Vs England, KL Rahul, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here