Home Sports शोएब मलिक का पाकिस्तान में हो रहा विरोध, सानिया मिर्जा के समर्थन में लोग

शोएब मलिक का पाकिस्तान में हो रहा विरोध, सानिया मिर्जा के समर्थन में लोग

0
शोएब मलिक का पाकिस्तान में हो रहा विरोध, सानिया मिर्जा के समर्थन में लोग

[ad_1]

कराची. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ 10 साल पुराने शादी के रिश्ते को खत्म कर फिर से निकाह करने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की लगातार आलोचना हो रही है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने सोशल मीडिया पर तीसरे निकाह की तस्वीर साझा की थी और तब से ही उनको लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है. ज्यादातर लोगों ने शोएब के आशिक मिजाज होने को रिश्ता टूटने का जिम्मेदारी माना है.

शोएब मलिक के पिछले हफ्ते टीवी अभिनेत्री और मॉडल सना जावेद से निकाह करने का खुलासा किया. इसके बाद से ही भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा को पाकिस्तान के लोगों से जोरदार समर्थन मिल रहा है. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादियां तोड़ने के लिए मलिक और सना की आलोचना की. इनमें से कईयों ने तो पाकिस्तानी क्रिकेटर से तलाक लेने के सानिया के फैसले का समर्थन किया है.

एक खबरिया चैनल ‘समा टीवी’ पर एक पोडकास्ट ने तो आग में घी डालने का काम किया. इस चैनल ने दावा किया कि शादीशुदा होने के बावजूद मलिक और सना के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच अंतरंग संबंध थे. पोडकास्ट में कहा गया है कि सना ने मलिक से शादी करने से तीन महीने पहले ही अपने पूर्व पति उमैर जसवाल से तलाक लिया था.

इसमें कहा गया कि जब भी मलिक को चैनल पर किसी शो के लिए बुलाया जाता तो वह इसी शर्त पर तैयार होते कि सना को भी बुलाया जाना चाहिए. पोडकास्ट के निर्माता ने कहा, ‘‘इन दोनों का पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था. उमैर को इसके बारे में नहीं पता था लेकिन सानिया मिर्जा और उनका परिवार इस बारे में जानता था और यहां तक कि मलिक के परिवार को भी पिछले साल इसके बारे में पता चल गया था। हालात सुलझाने के प्रयास किये गये लेकिन मलिक ने किसी की नहीं सुनी। ’’

मलिक और सानिया की शादी 2010 में हैदराबाद (भारत) में बड़ी धूमधाम से हुई थी। सना और जसवाल ने 2020 में एक निजी समारोह में शादी की थी. शोएब के सना के साथ अपनी शादी की तस्वीर साझा करने के बाद ही खुलासा हुआ कि वह और सानिया अब अलग हो गये हैं.

Tags: Sania mirza, Shoaib Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here