Home Sports 263 गेंद.. 500 रन.. दो बल्लेबाजों के कोहराम से आया रनों का तूफान, एक दिन में लगे 32 छक्के

263 गेंद.. 500 रन.. दो बल्लेबाजों के कोहराम से आया रनों का तूफान, एक दिन में लगे 32 छक्के

0

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट के खेल में हमने कई बड़े चमत्कार देखे. लेकिन आज रणजी ट्रॉफी में जो हुआ वो भी किसी अजूबे से कम नहीं था. ऐसा मुकाबला कि एक ही दिन में 700 से ज्यादा रन बन गए. रनों के इस अंबार की वजह बने दो ऐसे बल्लेबाज जिनका नाम अभी जगजाहिर नहीं है. ये दो बल्लेबाज तनमय अग्रवाल और राहुल सिंह हैं, जिन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से रनों का तूफान ला दिया. अरुणाचल प्रदेश और हैदराबाद के बीच मैच में पहले ही दिन 32 छक्के लग गए.

हैदराबाद की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर लिया. बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद की टीम ने महज 172 रन पर अरुणाचल प्रदेश को समेट दिया. जवाबी कार्यवाही में उतरे सलामी बल्लेबाज तनमय अग्रवाल और राहुल सिंह. दोनों खिलाड़ी पहली ही गेंद से भूखे शेर की तरह विरोधी टीम पर टूट पड़े. नतीजा यह कि टीम ने पहले 100 रन महज 81 गेंद में ठोके. इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने बॉलर्स के साथ खिलवाड़ कर दिया. टीम का स्कोर 100 से 200 तक 61 बॉल में पहुंचा. फिर अगले 200 रन दोनों बल्लेबाजों ने महज 81 गेंद में ठोके. वहीं, टीम के स्कोर को 400 से 500 के स्कोर तक पहुंचने के लिए महज 40 गेंद लगी.

तनमय अग्रवाल ने ट्रिपल सेंचुरी बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सलामी बल्लेबाज तनमय अग्रवाल का बल्ला मैच के अंत तक नहीं थमा. इस युवा खिलाड़ी ने दिन के अंत तक ट्रिपल सेंचुरी ठोक डाली, वो भी महज 147 गेंद में. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले साउथ अफ्रीका के मार्को माराइस को पछाड़ा. इस खिलाड़ी ने 191 गेंद में तिहरा शतक ठोका था. तनमय ने अपनी पारी में 21 छक्के और 33 चौके जमाए. दूसरे छोर पर राहुल सिंह अपने दोहरे शतक से चूक गए. राहुल ने महज 105 गेंद में 185 रन की ताबड़तोड़ पारी को अंजाम दिया.

सहवाग से भी खूंखार बल्लेबाजी, 21 छक्के जमाकर अग्रवाल ने ठोकी ट्रिपल सेंचुरी, तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

पहले दिन हैदराबाद की टीम ने दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारियों की बदौलत दिन के अंत तक 529 रन ठोक दिए थे. तनमय अग्रवाल अभी भी 323 रन पर नाबाद हैं. वहीं, विरोधी टीम इस बल्लेबाज के सामने घुटने टेकती नजर आई है.

Tags: Ranji Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here