Home Sports लेफ्टहैंडर्स का काल है भारत का यह गेंदबाज, वॉर्न-मुरली-कुंबले, मैक्ग्रा-एंडरसन कोई आसपास भी नहीं

लेफ्टहैंडर्स का काल है भारत का यह गेंदबाज, वॉर्न-मुरली-कुंबले, मैक्ग्रा-एंडरसन कोई आसपास भी नहीं

0
लेफ्टहैंडर्स का काल है भारत का यह गेंदबाज, वॉर्न-मुरली-कुंबले, मैक्ग्रा-एंडरसन कोई आसपास भी नहीं

[ad_1]

नई दिल्ली. बाएं और दाएं हाथ के बैटर जब एक साथ पिच पर हों तो कई बार गेंदबाज लाइन से भटक जाते हैं. लेकिन भारतीय टीम में एक गेंदबाज ऐसा है जो ऐसी परिस्थिति होने पर और ज्यादा खतरनाक हो जाता है. रिकॉर्ड गवाही देते हैं कि इस गेंदबाज के पसंदीदा शिकार बाएं हाथ के बैटर ही हैं. क्रिकेट जगत में भले ही बाएं हाथ के बैटर 25% से ज्यादा ना हों लेकिन इस भारतीय गेंदबाज के 50% शिकार बाएं हाथ के बैटर ही हैं. यह गेंदबाज कोई और नहीं, रविचंद्रन अश्विन हैं. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने हैदराबाद टेस्ट मैच (India vs England) में बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया. यह टेस्ट इतिहास में 12वां मौका था जब अश्विन ने स्टोक्स को आउट किया है.

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के आंकड़ों को यदि आप देखेंगे तो पाएंगे कि उनके शिकार में बाएं और दाएं हाथ के बैटर्स की संख्या लगभग फिफ्टी-फिफ्टी है. अश्विन ने 27 जनवरी 2024 तक टेस्ट करियर में 495 विकेट लिए हैं. इनमें 248 दाएं हाथ के बैटर हैं और 247 बाएं हाथ के. दुनिया में अश्विन के अलावा एक भी ऐसा बॉलर नहीं है, जिसने बाएं हाथ के 220 से ज्यादा बैटर्स को आउट किया हो. 37 साल के अश्विन ने टेस्ट मैचों में 11 बैटर्स को 7 या इससे अधिक बार आउट किया है. इनमें से 8 लेफ्टहैंडर्स हैं.

 India's Ravichandran Ashwin, celebrates the wicket England's Ben Buckett during the first day of their first test cricket match in Hyderabad, India, Thursday, Jan. 25, 2024. (AP Photo/Mahesh Kumar A.)

रविचंद्रन अश्विन.

मुरली के 25% शिकार भी लेफ्टहैंडर्स के नहीं 
टेस्ट क्रिकेट में 8 ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने आर. अश्विन से ज्यादा विकेट लिए हैं. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट के साथ दुनिया के सबसे कामयाब गेंदबाज हैं. लेकिन जब बाएं हाथ के बैटर्स को आउट करने की बात आती है तो वे अश्विन से बहुत पीछे छूट जाते हैं. मुरलीधरन के 800 में से सिर्फ 191 विकेट ही बाएं हाथ के बैटर्स के हैं.

जिमी एंडरसन सबसे करीब
दुनिया के दूसरे कामयाब गेंदबाज शेन वॉर्न (708) भी इस मामले में अश्विन से पीछे हैं. वॉर्न ने 172 बार लेफ्टहैंडर्स के विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, जिन्हें हैदराबाद में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, उन्होंने जरूर 200 से ज्यादा बार बाएं हाथ के बैटर्स को आउट किया है. एंडरसन के 690 में से 214 विकेट लेफ्टहैंडर्स के हैं. यानी, अगर कोई गेंदबाज अश्विन के करीब है तो वह जिमी एंडरसन हैं.

कुंबले, कपिल और हरभजन काफी पीछे
भारतीय क्रिकेटरों की बात करें तो अश्विन समेत 4 गेंदबाज 400 से अधिक टेस्ट विकेट ले चुके हैं. इनमें अनिल कुंबले, कपिल देव और हरभजन सिंह शामिल हैं. लेकिन इनमें से एक ने भी बाएं हाथ के बैटर्स का विकेट 200 बार भी नहीं लिया है. अनिल कुंबले ने 167, हरभजन सिंह ने 139 और कपिल देव ने 87 बार बाएं हाथ के बैटर्स को आउट किया है.

Tags: India Vs England, Number Game, R ashwin, Ravichandran ashwin

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here