Home Sports Ind vs Eng: बेन स्टोक्स का रॉकेट थ्रो, बिना निशाना साधे जडेजा को किया आउट, देखें वीडियो

Ind vs Eng: बेन स्टोक्स का रॉकेट थ्रो, बिना निशाना साधे जडेजा को किया आउट, देखें वीडियो

0
Ind vs Eng: बेन स्टोक्स का रॉकेट थ्रो, बिना निशाना साधे जडेजा को किया आउट, देखें वीडियो

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला टेस्ट हैदराबाद के मैदान पर खेला जा रहा है. तीसरे दिन टीम इंडिया की हालत काफी खराब दिखी. टीम ने काफी तेजी से विकेट गंवाए. रवींद्र जडेजा (Ravindra jadeja) दूसरी इनिंग में रन आउट हो गए. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अपने थ्रो से जडेजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया. स्टोक्स के एफर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल, इंग्लैंड के लिए 39वां ओवर जो रूट करने आए. पहली ही गेंद पर जडेजा ने बॉल को तेजी से हिट किया और रन लेने के लिए दौड़े. मिड ऑन के अंदर बेन स्टोक्स खड़े थे. जहां उन्होंने गिरते हुए गेंद को पकड़ा और लेटे लेटे विकेट्स को हिट कर दिया. वहां स्टोक्स से कोई गलती नहीं हुई. जब अंपायर ने रिप्ले करके देखा तो जडेजा क्रीज से बाहर दिखाई दे रहे थे. इसके बाद जडेजा को वापस जाना पड़ा.

Aus vs Wi: 7 विकेट लेने वाले खिलाड़ी ने कहा- फर्क नहीं पड़ता कि मेरे पैर का अंगूठा कैसा है…

शुभमन गिल के फ्लॉप होने से भड़के दिग्गज, कहा- द्रविड़ उनके साथ समय बिताएं और सिखाएं…

भारत की हालत खराब
दूसरी इनिंग में भारत के लिए कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका. ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में 39 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 चौके मारे. उनके साथ आए यशस्वी जायसवाल 35 गेंदों में 15 रन बना सके. शुभमन गिल एक बार फिर सस्ते में लौटे. उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकले. वहीं, केएल राहुल ने 22, अक्षर पटेल ने 17 और अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने 13 रन बनाए.

Tags: Ben stokes, India Vs England, Ravindra jadeja, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here