[ad_1]
‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले बीती रात संपन्न हुआ। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने विनर का खिताब अपने नाम किया। साथ ही चमचमाती ट्रॉफी भी हाथ में उठाई। विनर बने मुनव्वर को 50 लाख रुपये बतौर पुरस्कार राशि हासिल हुई, और वह एक ब्रैंड न्यू कार भी अपने साथ ले गए। मुनव्वर ने अभिषेक कुमार को पीछे छोड़कर विनर का ताज पहना। डोंगरी के रहने वाले मुनव्वर फारूकी और उनके फैंस के लिए जश्न का माहौल है। विजेता बनने के बाद मुनव्वर का पहला इंटरव्यू भी सामने आ गया है, जिसमें वह अपने फैंस का शुक्रियाअदा करते और अपनी उतार-चढ़ाव भरी जर्नी पर खुलकर बात करते नजर आए हैं।
मुनव्वर फारूकी ने ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी उठाने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, ‘यह एहसास अवास्तविक था, जिस तरह से मेरी यात्रा रही है, वह पल ऐसा था कि मैं उस ट्रॉफी का वजन महसूस कर सकता था। इस ट्रॉफी की मुझे बहुत कीमत चुकानी पड़ी, लेकिन यह इसके लायक है। अंत में, जो महत्वपूर्ण था वह सिर्फ ट्रॉफी को घर ले जाना नहीं था, बल्कि बहुत सी चीजें थीं।’ मुनव्वर ने ट्रॉफी अपनी मां को समर्पित करते हुए एक खूबसूरत शायरी बोली, ‘तू साथ न मां, पर साथ तेरा साया था, कितना मशहूर रुतबा एक कमाया था, वो तोड़ने आए थे मेरा मिट्टी का महल, लेकिन बेटा मुमताज का उनका ताज छीन के आया था।’
Bigg Boss 17: सेट से बाहर आते ही पैप्स के बीच फंसीं अंकिता लोखंडे, इंटरव्यू देने से किया साफ इनकार!
Munawar Faruqui: मुनव्वर बने बिग बॉस 17 के विजेता, अभिषेक कुमार को पीछे छोड़ जीता शो
Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी की चमकी किस्मत, इतनी इनामी राशि के साथ मिली शानदार कार
[ad_2]
Source link