[ad_1]
सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला विवादित-लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस 17’ को बीती रात अपना विजेता मिल गया। विनर का ताज मुनव्वर फारूकी के सिर पर सजा। वहीं, फर्स्ट रनरअप बनकर अभिषेक कुमार ने हर किसी को हैरान कर दिया। अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे को पछाड़कर फर्स्ट रनरअप बने। इससे साबित हो गया कि अभिषेक की गेम को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। रनरअप बनकर भी अभिषेक बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो अपने से ज्यादा पॉपुलर सितारों को पीछे छोड़ सकेंगे। शो से बाहर आने के बाद अभिषेक ने पहला इंटरव्यू दिया है। साथ ही इस सीजन की अपनी हाईलाइट्स पर भी खुलकर चर्चा करते देखे गए हैं।
अभिषेक कुमार ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और ‘बिग बॉस 17’ की को कंटेस्टेंट ईशा मालवीय के आरोपों पर खुलकर बात की। ईशा ने अभिषेक पर आरोप लगाया था कि जब वे ‘उडारियां’ का हिस्सा थे तो उन्होंने अभिनेत्री को थप्पड़ जड़ा था। अभिषेक को ‘वुमेन-बीटर’ टैग भी दिया गया था। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिषेक ने कहा, ‘जो था वो बहुत गलत था। वो गलत हो गया। कभी-कभी स्थिति ऐसी हो जाती है, कि आप आपा खो बैठते हो, और वही चीज हुई। हालांकि, ताली दोनों हाथ से बजती है, और मैं उसका बहुत प्रायश्चित कर चुका हूं।’
Bigg Boss 17: बिग बॉस जीतने के बाद घर बसाने जा रहे मुनव्वर फारूकी? इस खास शख्स को समर्पित की ट्रॉफी
Bigg Boss 17: सेट से बाहर आते ही पैप्स के बीच फंसीं अंकिता लोखंडे, इंटरव्यू देने से किया साफ इनकार!
[ad_2]
Source link