Home Sports बचपन की फ्रेंड ने गिराया 2 वर्ल्‍ड कप जीतने वाले क्रिकेटर का विकेट, दिल्‍ली में होती थी मुलाकात

बचपन की फ्रेंड ने गिराया 2 वर्ल्‍ड कप जीतने वाले क्रिकेटर का विकेट, दिल्‍ली में होती थी मुलाकात

0
बचपन की फ्रेंड ने गिराया 2 वर्ल्‍ड कप जीतने वाले क्रिकेटर का विकेट, दिल्‍ली में होती थी मुलाकात

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारतीय टीम (Team India) ने अब तक सीनियर लेवल पर तीन वर्ल्‍डकप जीते हैं – दो बार वनडे वर्ल्‍डकप और एक बार टी20 वर्ल्‍डकप. यूपी के पीयूष चावला (Piyush Chawla) को इनमें से दो वर्ल्‍डकप जीतने वाली टीम इंडिया का सदस्‍य होने का गौरव हासिल है. 2007 का टी20 वर्ल्‍डकप और 2011 का आईसीसी वर्ल्‍डकप जीतने वाली भारतीय टीम के पीयूष सदस्‍य रहे हैं. दाएं हाथ के इस रिस्‍ट स्पिनर को एक समय काफी ऊंचा रेट किया जाता था. हालांकि उनका इंटरनेशनल करियर लंबा नहीं चल सका और तीन टेस्‍ट, 25 वनडे और 7 टी20I ही इस 35 वर्षीय बॉलर के खाते में दर्ज हैं. पीयूष 17 साल की कच्‍ची उम्र में भारत के लिए टेस्‍ट खेले, उस समय वे 11वीं क्‍लास में पढ़ते थे.

पीयूष ने बचपन में पड़ोस में रहने वाली अनुभूति चौहान (Anubhuti Chauhan) को जीवनसंगिनी बनाया है और इन दोनों का एक बेटा अद्व‍िक है. करीब दो वर्ष डेट करने के बाद पीयूष ने MBA करने वाली अनुभूति से विवाह रचाया है. अनुभूति एक कंपनी के HR डिपार्टमेंट में भी सेवाएं भी दे चुकी हैं.

Piyush Chawla, Team India, IPL, Piyush Chawla and Anubhuti Chauhan's love story, पीयूष चावला, टीम इंडिया, आईपीएल, पीयूष चावला और अनुभूति चौहान की लव स्‍टोरी, अनुभूति चौहान

मुरादाबाद में पड़ोसी रहने के दौरान इन दोनों का प्‍यार परवान चढ़ा. घर आसपास होने के कारण एक दूसरे के यहां आना-जाना था. इसी दौरान दोस्‍ती हुई और यह कब प्‍यार में बदल गई, पता नहीं चला. दोनों परिवारों की सहमति के बाद जुलाई 2013 में इनकी इंगेजमेंट हुई और उसी वर्ष नवंबर में ये विवाह बंधन में बंध गए.

‘लव स्‍टोरी थी लेकिन मुरादाबाद में कभी नहीं मिले’

Piyush Chawla, Team India, IPL, Piyush Chawla and Anubhuti Chauhan's love story, पीयूष चावला, टीम इंडिया, आईपीएल, पीयूष चावला और अनुभूति चौहान की लव स्‍टोरी, अनुभूति चौहान

पीयूष ने अपनी शादी के बारे में एक बार ‘कपिल शर्मा शो’ में बताया था, ‘हमारी लव स्‍टोरी थी. हम पड़ोसी थे लेकिन हम मुरादाबाद में कभी नहीं मिले. हम दिल्‍ली में ही मिले. मेरे इनलॉज, दोनों डॉक्‍टर हैं और नौकरी के सिलसिले में उनका ट्रांसफर होता रहता था. ऐसे में मेरी पत्‍नी दिल्‍ली में ही रहा करती थीं. हम वहीं मिलते थे. ऐसे में मैंने पापा से कहा कि दिल्‍ली से मुरादाबाद आने में टाइम लगता है, इसलिए मैं भी दिल्‍ली में ही घर ले लेता हूं. ज्‍यादा टाइम होगा तो मैं आ जाया करूंगा और जब मेरे पास टाइम नहीं होगा तो मैं वहीं रुक जाऊंगा और आप लोग दिल्‍ली आ जाना.’

अंडर 19 वर्ल्‍डकप की रनरअप टीम के सदस्‍य रहे

Piyush Chawla, Team India, IPL, Piyush Chawla and Anubhuti Chauhan's love story, पीयूष चावला, टीम इंडिया, आईपीएल, पीयूष चावला और अनुभूति चौहान की लव स्‍टोरी, अनुभूति चौहान

दो वर्ल्‍डकप की विजेता टीम के सदस्‍य रहने के अलावा पीयूष 2006 की अंडर 19 वर्ल्‍डकप में भाग लेने वाली भारतीय टीम का भी हिस्‍सा रह चुके हैं. भारतीय टीम, इस वर्ष जूनियर लेवल के इस शीर्ष टूर्नामेंट के फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन पाकिस्‍तान के हाथों मिली हार के साथ उसका चैंपियन बनने का सपना टूट गया था. वैसे इस टूर्नामेंट में स्पिनर की हैसियत से पीयूष का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्‍होंने 6 मैचों में 12.15 के बेहतरीन औसत से 13 विकेट हासिल किए थे.

चैलेंजर ट्रॉफी में सचिन को बोल्‍ड करके हुए थे मशहूर

Piyush Chawla, Team India, IPL, Piyush Chawla and Anubhuti Chauhan's love story, पीयूष चावला, टीम इंडिया, आईपीएल, पीयूष चावला और अनुभूति चौहान की लव स्‍टोरी, अनुभूति चौहान

डोमिस्टिक क्रिकेट में यूपी की ओर से खेलने वाले पीयूष का नाम तब चर्चा में आया जब इन्‍होंने घरेलू क्रिकेट में मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को आउट किया था. 2005 में चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ‘बी’ की ओर से खेलते हुए उन्‍होंने सचिन को 22 रन पर बोल्‍ड कर दिया था. पीयूष अभी भी इसे अपना जीवन का बेशकीमती विकेट मानते हैं.

Piyush Chawla, Team India, IPL, Piyush Chawla and Anubhuti Chauhan's love story, पीयूष चावला, टीम इंडिया, आईपीएल, पीयूष चावला और अनुभूति चौहान की लव स्‍टोरी, अनुभूति चौहान

मार्च 2006 में इंग्‍लैंड के खिलाफ मोहाली में टेस्‍ट खेलकर इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले पीयूष ने तीन टेस्‍ट में सात, 25 वनडे में 32 और सात टी20I में चार विकेट लिए. 22 दिसंबर 2012 को उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 के रूप में ही अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. वैसे, फर्स्‍ट क्‍लास और लिस्‍ट ए क्रिकेट का पीयूष का रिकॉर्ड खासा प्रभावी है. उन्‍होंने 136 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 445 और 164 लिस्‍ट ए मैचों में 254 विकेट हासिल किए.

आईपीएल में MI टीम से खेल रहे

Piyush Chawla, Team India, IPL, Piyush Chawla and Anubhuti Chauhan's love story, पीयूष चावला, टीम इंडिया, आईपीएल, पीयूष चावला और अनुभूति चौहान की लव स्‍टोरी, अनुभूति चौहान

पीयूष का इंटरनेशनल करियर भले ही खत्‍म हो गया हो लेकिन IPL में उनका सफर जारी है. 2024 के सीजन में वे मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते नजर आएंगे, जिसने 2023 सीजन में 50 लाख रुपये में उन्‍हें खरीदा था. वैसे 2020 के सीजन में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स, पीयूष को 6.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीद चुकी है लेकिन इसके बाद से उनकी ‘वैल्‍यू’ कम होती गई. आईपीएल में पीयूष का रिकॉर्ड  जबर्दस्‍त है और उन्‍होंने 181 मैचों में 26.79 के औसत से 179 विकेट लिए हैं.

Tags: Off The Field, Piyush Chawla

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here