[ad_1]

जॉन किर्बी
– फोटो : Social Media
विस्तार
जॉर्डन में ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के एक दिन बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन खुद को बचाने के लिए जो भी कुछ करना पड़ेगा वे करेंगे।
जॉन किरबी ने प्रतिक्रिया दी
ड्रोन हमले को लेकर मीडिया से बात करते हुए किर्बी ने बताया कि इस हमले में 30 अन्य अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए है। उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने कहा, ‘ये सैनिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मिशन चला रहे थे। उनका उद्देश्य आईएसआईएस का मुकाबला करने के लिए अमेरिका की मदद करना है। यहां तक की रक्षा विभाग इस हमले की अधिक जानकारी जुटा रहा है।’ उन्होंने बताया कि आईएसआईएस विरोधी मिशन अलग है। दरअसल यह लंबे समय से ही चल रहा है। यह इस्राइल का समर्थन करने और क्षेत्र में संघर्ष को रोकने के हमारे प्रयासों से संबंधित नहीं है।
किर्बी ने आगे कहा, ‘हम और युद्ध नहीं चाहते हैं। हम आगे बढ़ना नहीं चाहते हैं। लेकिन हम खुद को बचाने के लिए वह सब कुछ करेंगे जो हमें करना चाहिए। राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से दोबार मुलाकात की। वह विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने जैसा कहा था कि वह इसपर प्रतिक्रिया देंगे। हम अपने समय पर ऐसा करेंगे।’
[ad_2]
Source link