Home Sports U-19 World Cup: जीत का चौका लगाने उतरेगी यंग टीम इंडिया, वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

U-19 World Cup: जीत का चौका लगाने उतरेगी यंग टीम इंडिया, वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

0
U-19 World Cup: जीत का चौका लगाने उतरेगी यंग टीम इंडिया, वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

[ad_1]

India vs New Zealand, Under-19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में तहलका मचाने के बाद भारत का मुकाबला सुपर सिक्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ है. मैच मैंगौंग ओवल के ब्लोमफ़ोन्टेन में खेला जाएगा. एक तरफ भारत ने अभी तक खेले सभी मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 3 में से 2 जीत के साथ यहां पहुंची है. भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि टीम को उसी मैदान पर सुपर सिक्स का यह मैच खेलना है जहां अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है. भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 1:30 से शुरू होगा.

दोनों टीमों का वर्ल्ड कप स्क्वॉड 

भारत U19 टीम: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, रुद्र पटेल, प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान, इनेश महाजन.

न्यूजीलैंड U19 टीम: टॉम जोन्स, ल्यूक वॉटसन, स्नेहित रेड्डी, ओलिवर तेवतिया, ऑस्कर जैक्सन (कप्तान), लाचलान स्टैकपोल, ज़ैक कमिंग, सैम क्लोड (डब्ल्यू), मैट रोव, रयान सोर्गस, मेसन क्लार्क, जेम्स नेल्सन, एलेक्स थॉम्पसन, इवाल्ड स्क्युडर, रोबी फॉल्क्स.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here