[ad_1]
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की हार के साथ शुरुआती हुई है. हैदराबाद में हुआ पहला मैच 28 रन से इंग्लैंड ने जीता. इस मैच में बल्ले से पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के चलते दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को स्क्वॉड से जोड़ा गया है. सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए भी टीम इंडिया से स्क्वॉड पर सबकी नजर है. BCCI आज टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है. देखने वाली बात होगी कि चेतेश्वर पुजारा की वापसी होती है या नहीं.
आज होगा टीम इंडिया का ऐलान?
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय पुरुष चयन पैनल की मंगलवार 30 जनवरी को बैठक होने की संभावना है, जिसमें टीम को लेकर फैसला होगा और इसके बाद स्क्वॉड का ऐलान किया जाएगा. हैदराबाद में हुआ पहला टेस्ट 28 रन से हारकर भारत पहले ही सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है. दूसरे मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम पर जीत से वापसी करने का दबाव होगा.
[ad_2]
Source link