[ad_1]

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
– फोटो : एएनआई
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर धनशोधन मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच, मंगलवार को वह अपने रांची स्थित आधिकारिक आवास पर पहुंचे और गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की। वहीं, बैठक के बाद यह भी पता चला कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कल यानि बुधवार को उनसे उनके आवास पर पूछताछ करेगी।
बैठक खत्म होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा सांसद महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री को भगोड़ा और न जाने क्या-क्या घोषित कर भाजपा ने अराजकता फैला दी। माहौल खराब हो गया था। जिसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई। उन्होंने कहा, डरने की कोई बात नहीं है। मैं आग गया हूं और कल ईडी का सामना करूंगा।
वहीं, बैठक के बाद मंत्री और झामुमो नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा, हम गठबंध में हैं और सरकार चला रहे हैं। ऐसी बैठकें आम बात है। हमने चर्चा की कि सरकार कैसे चलाई जाए और लोगों की उम्मीदों को कैसे पूरा किया जाए।
बैठक के बाद कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा, इंडिया गठबंधन के सभी विधायक बैठक में मौजूद थे। सभी ने अपनी एकता का परिचय दिया। सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री सोरेन के नेतृत्व में अपना भरोसा दिखाया। हम भाजपा को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचने देंगे।
सोरेन के करीबी सूत्रोंने कहा कि झामुमो नेता दिल्ली से सड़क मार्ग से आए थे और उन्होंने 1250 किलोमीटर की यात्रा की। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं आपके दिलों में बसता हूं। वह अपने ‘गायब’ होने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा, हम सभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिह्नों और विचारधारा का अनुसरण कर रहे हैं। हमें गर्व है कि ऐसे लोग हमारे बीच पैदा हुए।
सोरेन ने राज्य के मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन विधायकों की दो दौर की बैठक की। सोशल मीडिया पर सोरेन के कार्यालय की ओर से तस्वीरों और वीडियो को साझा किया गया। जिनमें विधायकों और मंत्रियों को बैठक में भाग लेने से पहले मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए देखा गया। बैठक में सोरेन की पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं, जो विधायक नहीं हैं।
कल क्या होगा
राजधानी रांची में सुबह नौ से दस बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री आवास, ईडी दफ्तर और राजभवन के आस-पास धारा 144 रहेगी।
[ad_2]
Source link