Home Sports समझ नहीं आ रही इंग्लैंड की स्ट्रेटजी, रिवर्स स्वीप के बाद कर रहा उल्टे खेल की प्रैक्टिस, देखें VIDEO

समझ नहीं आ रही इंग्लैंड की स्ट्रेटजी, रिवर्स स्वीप के बाद कर रहा उल्टे खेल की प्रैक्टिस, देखें VIDEO

0
समझ नहीं आ रही इंग्लैंड की स्ट्रेटजी, रिवर्स स्वीप के बाद कर रहा उल्टे खेल की प्रैक्टिस, देखें VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे बड़ा अंतर स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट का रहा. इंग्लैंड ने स्वीप कर-करके भारतीय गेंदबाजों को लाइन-लेंथ भुला दिया था. खासकर इंग्लैंड के ओली पोप ने भारतीय स्पिनरों को दिन में तारे दिखा दिए थे. अब दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के सबसे बड़े बैटर ने उल्टे खेल की प्रैक्टिस कर भारतीय गेंदबाजों की चिंता बढ़ा दी है. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाना है.

इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. अब भारत और इंग्लैंड विशाखापत्तनम में भिड़ेंगे. इस मैच से पहले इंग्लिश टीम ने जमकर अभ्यास किया. जो रूट (Joe Root) तो नेट प्रैक्टिस के दौरान बाएं हाथ के बैटर का स्टांस लेकर खेलते नजर आए. वीडियो में रूट को रिवर्स स्वीप की प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है.

जो रूट पहले टेस्ट मैच में बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके थे. वे पहली पारी में 29 और दूसरी पारी में 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. रूट ने इसकी भरपाई अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से की और मैच में 5 विकेट झटके थे. जो रूट दुनिया के एक्टिव क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बैटर हैं. उन्होंने अब तक 136 टेस्ट मैचों में 11,447 रन बनाए हैं. उन्होंने 30 शतक और 60 अर्धशतक लगाए हैं.

रोहित शर्मा की कप्तानी में विशाखापत्तनम टेस्ट के लिए जो भारतीय टीम घोषित की गई है, उसके सारे खिलाड़ियों ने मिलकर भी जो रूट के बराबर रन नहीं बनाए हैं. भारत की मौजूदा टीम में 17 खिलाड़ी हैं. इन सबने मिलकर 10,702 रन बनाए हैं. मौजूदा भारतीय टीम में तीन खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिन्होंने 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं. इनमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा रविचंद्रन अश्विन (3,222) और शुभमन गिल (1,063) शामिल हैं.

Tags: England, India Vs England, Joe Root, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here