[ad_1]
उधव कृष्ण/पटना. पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आज बिहार बनाम आंध्र प्रदेश रणजी मैच चल रहा है. आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरीबिहार टीम की स्थिति काफी खराब है. मात्र 74 ओवर में बिहार टीम ने 158 रन पर 8 विकट खो दिए हैं. आशुतोष अमन शून्य पर रन आउट हो गए. जबकि 83 रन बनाकर राघवेंद्र प्रताप एक छोड़ को संभाले हुए हैं. आंध्र प्रदेश की ओर से गिरिनाथ रेड्डी 5 विकेट झटक चुके थे. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम (क्रिकेट ऑपरेशन) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जबतक मैच चल रहा है तब तक बिहार को लेकर सभी आशान्वित हैं.
अब भी नहीं बदली स्टेडियम की तस्वीर
बता दें कि मोइनुल हक स्टेडियम में रणजी का यह आखिरी मैच खेला जा रहा है. जो 5 फरवरी तक चलेगा. हालांकि, अब भी स्टेडियम की अव्यवस्थाओं पर कुछ भी नहीं किया जा सका है. जगह-जगह पर भवन के जर्जर होने का नोटिस चिपका दिया गया है. इस कारण से इस मैच में क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ भी काफी कम दिखी. दूसरी ओर, बिहार टीम की लगातार खराब प्रदर्शन के कारण भी प्रशंसक स्टेडियम से दूरी बनाने लगे हैं.
दर्शकों के अनुपात में पुलिस बल की संख्या अच्छी खासी दिख रही थी. लंच ब्रेक के बाद पुलिस के जवान मैदान में सुरक्षा व्यवस्था बनाते भी दिखे. वहीं, कई लोग बिहार टीम को चीयर करते दिखे.
केरल के साथ ड्रॉ रहा मुकाबला
बता दें कि बिहार का पिछला मुकाबला केरल के साथ था, जो कि ड्रॉ हो गया. पहली पारी में बढ़त के कारण बिहार को 3 प्वाइंट और केरल को 1 प्वाइंट मिले थे. जबकि, प्लेयर ऑफ द मैच बिहार के सकीबुल गनी बने थे. इस मैच में कुल तीन शतक लगे थे.
.
Tags: Bihar News, Cricket news, Local18, PATNA NEWS, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : February 2, 2024, 15:38 IST
[ad_2]
Source link