Home Sports भारतीय बैटर्स ने साउथ अफ्रीका में गाड़े झंडे, सेंचुरी की कर दी बरसात

भारतीय बैटर्स ने साउथ अफ्रीका में गाड़े झंडे, सेंचुरी की कर दी बरसात

0
भारतीय बैटर्स ने साउथ अफ्रीका में गाड़े झंडे, सेंचुरी की कर दी बरसात

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है
कप्तान उदय और सचिन ने जड़े शतक
अंडर19 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

नई दिल्ली. भारत की ‘यंगिस्तान’ का साउथ अफ्रीका में जारी अंडर 19 वनडे विश्व कप में धमाल जारी है. कप्तान उदय सहरान की कप्तानी में विश्व कप खेल रही भारत की युवा टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. नेपाल के खिलाफ सुपर सिक्स के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान उदय सहारन और सचिन दास ने शानदार शतक ठोक डाले. इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान 2 शतक जड़ चुके हैं. वह मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उदय और सचिन की शतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम 300 का आंकड़ा नहीं छू पाई. दोनों ने 215 रन की साझेदारी की.

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 297 रन बनाए. उदय सहारन (Uday Saharan) ने 107 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 100 रन बनाए जबकि सचिन दास (Sachin Dhas) ने 101 गेंदों पर 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 116 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 215 रन की साझेदारी की.

कप्तान बनते ही बल्ले ने उगली आग, ग्रीन-इंग्लिस का प्रदर्शन भी दमदार, ऑस्ट्रेलिया की चौकड़ी के सामने फेल विंडीज का वार

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने गाड़ा खूंटा, बनाया टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर, पहले दिन टीम इंडिया का पलड़ा भारी

भारतीय टीम ने सुपर सिक्स के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था. भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीतकर जीत की हैट्रिक पूरी की थी. टीम इंडिया ने सुपर सिक्स में कीवी टीम को 214 रन के अंतर से हराया था. सुपर सिक्स में हर टीम को दो दौ मैच खेलने हैं. टॉप की दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

Tags: India under 19, Indian Cricket Team, Under 19 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here