Home Breaking News IND vs NEP U19 Highlights: नेपाल को 132 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला

IND vs NEP U19 Highlights: नेपाल को 132 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला

0
IND vs NEP U19 Highlights: नेपाल को 132 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला

[ad_1]

09:52 PM, 02-Feb-2024

भारत की जीत

भारत ने नेपाल को 132 रन से हराकर अंडर 19 विश्व कप में चौथी जीत हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उदय सहारन और सचिन दास के शतक के चलते निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 297 रन बनाए थे। इसके जवाब में नेपाल की टीम 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई और मैच हार गई। नेपाल के लिए गुलशन झा ने तीन विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए सौमी पांडे ने चार और अर्शिन ने दो विकेट लिए। नेपाल के लिए देव कनाल ने 33 रन बनाए। दुर्गेश गुप्ता ने 29 रन की नाबाद पारी खेली।

इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब मंगलवार को भारत का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

09:17 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का नौवां विकेट गिरा

120 रन पर नेपाल का नौवां विकेट गिरा है। देव कनाल 53 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। सौमी पांडे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह उनकी चौथी सफलता है।

09:15 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का आठवां विकेट गिरा

105 रन पर नेपाल का आठवां विकेट गिरा है। सुभाष भंडारी 18 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अराध्य शुक्ला ने उन्हें इनेश महाजन के हाथों कैच कराया।

09:14 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का सातवां विकेट गिरा

77 रन पर नेपाल का सातवां विकेट गिरा है। दीपेश कंडेल खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। मुरुगन अभिषेक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

09:13 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का छठा विकेट गिरा

76 रन पर नेपाल का छठा विकेट गिरा है। गुलशन झा एक रन बनाकर आउट हुए। अर्शिन कुलकर्णी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

09:07 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल की आधी टीम पवेलियन लौटी

74 रन पर नेपाल की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। दीपर दुर्मे खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। प्रियांशु मोलिया ने अर्शिन कुलकर्णी की गेंद पर उनका कैच पकड़ा।

09:06 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का चौथा विकेट गिरा

73 रन पर नेपाल का चौथा विकेट गिरा है। बिशाल बिक्रम दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। सौमी पांडे ने उन्हें आदर्श सिंह के हाथों कैच कराया।

09:05 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का तीसरा विकेट गिरा

71 रन पर नेपाल का तीसरा विकेट गिरा है। अर्जुन कुमाल 64 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सौमी पांडे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

09:04 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का दूसरा विकेट गिरा

65 रन पर नेपाल का दूसरा विकेट गिरा है। उत्तम थापा 30 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सौमी पांडे ने उन्हें आदर्श सिंह के हाथों कैच कराया। 

09:01 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: नेपाल का पहला विकेट गिरा

298 रन का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। 48 रन पर टीम का पहला विकेट गिर चुका है। दीपक बोहारा 42 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। राज लिंबानी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा।

06:10 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू होने में देरी

भारत की पारी खत्म होने के बाद खराब मौसम के चलते नेपाल की पारी शुरू नहीं हो पाई है। ब्लोएमफोंटेन में बिजली कड़कने और बादल गरजने की वजह से दूसरी पारी का खेल नहीं शुरू हो पाया है।

06:01 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: भारत ने 297 रन बनाए

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 297 रन बनाए हैं। भारत के लिए कप्तान उदय सहारन और सचिन दास ने शतक लगाए। सचिन ने 101 गेंद में 116 रन बनाए। इसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं, उदय सहारन ने 107 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल थे। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। आदर्श सिंह 21, अर्शिन कुलकर्णी 18 और प्रियांशू मोलिया 19 रन बनाकर आउट हुए। अंत में मुशीर खान ने नाबाद नौ रन बनाए। नेपाल के लिए गुलशन झा ने तीन विकेट लिए। आकाश चंद को भी एक विकेट मिला।

04:46 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: उदय-सचिन शतक के करीब

45 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 246 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान उदय सहारन 82 रन और सचिन दास 95 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 184 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

04:06 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: उदय और सचिन ने संभाली पारी

भारत ने 36 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 183 रन बना लिए हैं। भारत ने सचिन दास 68 रन और कप्तान उदय सहारन 52 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 120 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को 62 के स्कोर पर ही तीसरा झटका लगा था।

03:00 PM, 02-Feb-2024

IND vs NEP Live: भारत के तीन विकेट गिरे

भारत ने 18 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान उदय सहारन आठ रन और सचिन दास नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आदर्श सिंह 21 रन, अर्शिन कुलकर्णी 18 रन और प्रियांशु मोलिया 19 रन बनाकर आउट हुए। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here