[ad_1]
ओम प्रकाश निरंजन / जमशेदपुर.जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कीनन स्टेडियम में शुक्रवार को 4 दिवसीय रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हुई. पहला मैच झारखंड और मणिपुर की टीम के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर मणिपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. मणिपुर की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर बी रहमान और अल बशीद उतरे थे. दोनों बल्लेबाजोंं की तरफ से खराब शुरुआत देखने को मिला. दोनों बल्लेबाज 10 रन के भीतर सिमट गए. बी रहमान ने 9 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए. वहीं अल बशीद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
सलामी बल्लेबाज रहमान अनुभवी गेंदबाज शाहबाज नदीम के शिकार बने. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रोनाल्ड एम ने लड़खड़ाती शुरुआत को संभाला लेने की कोशिश की. उन्होंने 28 गेंद का सामना कर 13 रन बनाकर रन आउट हो गए. इस 13 रनों की पारी में 3 चौके शामिल थे. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जॉनसन ने 121 गेंद पर 10 चौका, एक छक्का लगाकर टीम में 62 रनों का योगदान दिया.
शहबाज को मिले 5 विकेट
वहीं कप्तान लंगलोन्यम्बा ने 21 गेंद पर एक चौका के साथ 5 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद प्रियोजीत के ने 106 गेंद पर 5 चौका के साथ 36 रनों की पारी खेली. पी प्रफुल्लोमणि ने 10 गेंद पर 2 चौका के साथ 9 रन, किशन सिंघा ने 42 गेंद पर 4 चौका के साथ 22 रन, सुल्तान ने 29 गेंद पर एक चौका के साथ नाबाद 13 रनों का योगदान दिया.वहीं टीएच किशन ने 5 गेंद पर एक चौका के साथ 4 रन और अंतिम में बल्लेबाजी करते हुए बिशवर्जित 3 गेंद खेल कर अपना खाता भी नहीं खोल सके. पहले दिन की मैच में मणिपुर ने 62.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 170 रन का स्कोर खड़ा कर पाई. वहीं झारखंड की तरफ से शाहबाज नदीम ने 5 विकेट लिये.
झारखंड की शुरुआत रही बेहतर
झारखंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर उत्कर्ष सिंह और आर्यामन सेन उतरे. दोनों बल्लेबाजों ने पहले वीकेट के लिए 72 रनों साझेदारी की. आर्यामन सेन 30 रनों की पारी खेली. मणिपुर के गेंदबाज किशन सिंघा ने इन्हें बोल्ड कर दिया. आर्यामन सेन की जगह बल्लेबाजी करने उतरे विकास विशाल ने 48 रनों की पारी खेली. वो भी किशन सिंघा के शिकार हुए. वहीं उत्कर्ष सिंह 101 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. झारखंड ने दो विकेट के नुकसान पर 195 रन बना चुकी है. मणिपुर पर 25 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
.
Tags: Cricket news, Jamshedpur news, Jharkhand news, Local18, Sports news
FIRST PUBLISHED : February 3, 2024, 15:32 IST
[ad_2]
Source link