Home Sports कोहली क्यों है क्रिकेट से दूर? खास दोस्त ने किया खुलासा

कोहली क्यों है क्रिकेट से दूर? खास दोस्त ने किया खुलासा

0
कोहली क्यों है क्रिकेट से दूर? खास दोस्त ने किया खुलासा

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट से बाहर हैं
बीसीसीआई ने विराट के ब्रेक के पीछे की वजह निजी कारण बताया था
डिविलियर्स ने बताया कि विराट इस समय फैमिली के संग समय बिता रहे हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जब इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस लिया, उससे सभी हैरान थे. लोगों ने इसके बाद कई तरह के कयास लगाए. किसी ने कहा कि विराट की मां की तबीयत ठीक नहीं है तो किसी ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंट होने की खबर दी. हालांकि विराट ने क्यों इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच नहीं खेलने का फैसला किया, इसका खुलासा हो चुका है. विराट के खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने इस राज से पर्दा हटा दिया है.

साउथ अफ्रीका के पूर्व धुरंधर क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (Ab de Villiers) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि विराट (Virat Kohli) दूसरी बार पिता बनने वाले हैं इसलिए वह अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं. इससे पहले सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई थी कि विराट कोहल की मां की तबीयत खराब है इसलिए उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया है. विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने हाल में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस खबर का खंडन किया था कि उनकी मां सरोज कोहली बीमार हैं. विकास ने मीडिया से आग्रह किया था कि इस तरह की फेक न्यूज ना फैलाएं.

IND vs ENG: सौरव गांगुली ने बीसीसीआई पर साधा निशाना, पिच को लेकर उठाए सवाल, क्यों लिए 4 गेंदबाजों के नाम?

VIDEO: ना सांप.. ना डॉग.. श्रीलंका-अफगानिस्तान मैच में अनोखे जानवर ने ग्राउंड में मारी एंट्री, खिलाड़ी रह गए दंग, रोकना पड़ा मैच

डिविलियर्स ने राज से उठाया पर्दा
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने कई साल तक एक साथ आईपीएल में आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए खेला है. अब डिविलियर्स ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि विराट और अनुष्का दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. इससे पहले विराट पिछले साल भी साउथ अफ्रीका दौरा बीच में छोड़कर कुछ दिन के लिए इंडिया लौट आए थे. डिविलियर्स ने कहा, ‘ हां, वे दूसरे बच्चे के आने की तैयारी कर रहे हैं और विराट इसी वजह से ही अपना पूरा समय अपनी फैमिली को दे रहे हैं.’

विराट- अनुष्का की एक बेटी है
एबी डिविलियर्स ने यह भी कहा कि विराट तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम से जुड़ेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता. हालांकि इससे पहले कहा गया था कि विराट तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. विराट और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी. दोनों की एक तीन साल की बिटिया है जिसका नाम वामिका है.

Tags: AB De Villiers, Anushka sharma, IND vs ENG, India Vs England, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here