Home Breaking News Farrukhabad : सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस के विवादित बोल, कहा- अब पार्टी का कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो

Farrukhabad : सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस के विवादित बोल, कहा- अब पार्टी का कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो

0
Farrukhabad : सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस के विवादित बोल, कहा- अब पार्टी का कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो

[ad_1]

Farrukhabad: Controversial words of Salman Khurshid's wife Louise

लुईस खुर्शीद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान के बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी व पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने अपनी ही पार्टी के सचिव व महासचिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। रविवार को कायमगंज स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ता संवाद की बैठक के दौरान लुईस ने कहा कि अगली बार पार्टी का कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो…। उनके इस बयान का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में लुईस कह रही हैं कि एक बार प्रियंका गांधी ने पूछा कि आपके क्षेत्र में क्या हो रहा है। हमने (लुईस) कहा कि जब पार्टी का कोई सचिव या महासचिव फर्रुखाबाद आकर कहे कि सलमान खुर्शीद कौन है, लुईस खुर्शीद कौन हैं, तो हमें इस पर आपत्ति है। मैंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगली बार कोई सचिव यह कहे तो पहले प्रेस को बुलाइए और प्रेस के सामने अपनी चप्पल उतारकर मारो। 

प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अनूप वर्मा ने बताया कि बैठक में वह भी थे, लुईस ने बस इतना ही कहा कि सलमान खुर्शीद वरिष्ठ नेता हैं। कोई सचिव उनके बारे में पूछे तो आश्चर्य की बात है। इस संबंध में वह लुईस खुर्शीद से बात करेंगे।  पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर कोई सलमान खुर्शीद के बारे में अपशब्द कहे तो वह लोग उसका जवाब दें। वायरल वीडियो में चप्पल मारने की बात पर पूर्व विधायक चुप्पी साध गईं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here