[ad_1]

Asaduddin Owaisi
– फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही भाजपा इस माह के अंत तक तेलंगाना में उम्मीदवार घोषित करेगी। पार्टी हैदराबाद सीट से लगतार चार बार सांसद रहे एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ फायरब्रांड नेता और महिला मोर्चा की प्रवक्ता नदीमपल्ली कविता पाठक को उतराने की तैयारी कर रही है।
भाजपा चुनाव प्रचार में बढ़त लेने के लिए दूसरे दलों के दिग्गज नेताओं को उनके घर में ही घेरना चाहती है। तेलंगाना में हैदराबाद सबसे हाईप्रोफाइल सीट है, जहां से ओवैसी सांसद हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस सीट से पुराने उम्मीदवार भगवंतर राव की जगह कविता को तरजीह दी जा सकती है। कविता ने अपने एनजीओ के माध्यम से जहां मुस्लिम महिलाओं में पैठ बनाई है, वहीं तीन तलाक के मुद्दे पर अपनी मुखरता के कारण राज्य में चर्चा में रही है।
कविता पसंद क्यों?
कविता राज्य में पार्टी की मुखर प्रवक्ता हैं। हिंदुत्व, केंद्रीय योजनाओं के साथ-साथ तीन तलाक जैसे मामले में वह अपनी मुखरता के कारण लगातार चर्चा में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते कविता ने लंबे समय से हैदराबाद में खासकर मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया है। मुस्लिम महिलाओं और पसमांदा मुसलमानों से संपर्क बढ़ाने के पीएम मोदी के आह्वान के बाद कविता ने कई मुस्लिम महिलाओं को पार्टी से जोड़ा है।
[ad_2]
Source link