Home Breaking News IND vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 70 रन के पार, राज ने स्टॉक-टीगर को पवेलियन भेजा

IND vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 70 रन के पार, राज ने स्टॉक-टीगर को पवेलियन भेजा

0
IND vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 70 रन के पार, राज ने स्टॉक-टीगर को पवेलियन भेजा

[ad_1]

02:41 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: राज लिम्बानी ने दो विकेट झटके

दक्षिण अफ्रीका ने 14 ओवर में दो विकेट गंवाकर 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल प्रिटोरियस 42 रन और रिचर्ड नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले राज लिम्बानी ने कहर बरपाते हुए दो विकेट झटके। उन्होंने स्टीव स्टॉक (14) और डेविड टीगर को पवेलियन भेजा। टीगर तो खाता भी नहीं खोल सके।

01:58 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को 23 के स्कोर पर पहला झटका लगा। राज लिम्बानी ने स्टीव स्टॉक को अरावेली अवनीश के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 23 रन है। फिलहाल डेविड टीगर और प्रिटोरियस क्रीज पर हैं। 

01:10 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: युआन जेम्स (कप्तान),  क्वेना मफाका, दीवान मराइस, नकोबानी मोकोएना, रिले नॉर्टन, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रिचर्ड सेलेट्सवेन, स्टीव स्टोक, डेविड टीगर, ओलिवर व्हाइटहेड, ट्रिस्टन लुस।

भारत: उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, सचिन दास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीश, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी और नमन तिवारी।

01:06 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: भारत ने टॉस जीता

भारत के कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम में नमन तिवारी की वापसी हुई है। कप्तान उदय ने कहा कि सुबह में गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती है। हम कई बार पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस हार जाने की वजह से हमें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ती थी। हम पूरी तरह से तैयार हैं और दक्षिण अफ्रीका घरेलू टीम होने के बावजूद फैंस का शोर हमें परेशान नहीं करेगा।

01:01 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: भारत और पाकिस्तान में हो सकती है खिताबी भिड़ंत

भारत अगर जीत दर्ज करता है तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत की संभावना बन सकती है। पाकिस्तान दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले भारत ने त्रिकोणीय सीरीज में लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो मैच में हराया था जिससे सहारन की अगुवाई वाली टीम का मनोबल बढ़ेगा।

01:01 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का भी प्रदर्शन शानदार

इस टूर्नामेंट में सफलता के अलावा भारत ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया है जो उसे जीत का दावेदार बनाता है। हालांकि, नॉकआउट मुकाबलों में अलग तरह का दबाव होगा और पहला सेमीफाइनल मुख्य रूप से भारतीय बल्लेबाजों और फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका के बीच मुकाबला होगा।

मफाका पांच मैच में तीन बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटका चुके हैं और 18 विकेट के साथ मौजूदा टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले दो मैच में अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीका की जीत सुनिश्चित की। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ मेजबान टीम ने अंतिम सुपर सिक्स मुकाबले मे 21 रन देकर छह विकेट चटकाए।

01:00 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: मुशीर टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज

दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 18 साल के मुशीर खान मौजूदा टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। वह पांच मैच में 83.50 के औसत से 334 रन बना चुके हैं। भारतीय कप्तान उदय सहारन भी अच्छी फॉर्म में हैं और एक शतक और दो अर्धशतक से 61.60 की औसत के साथ 304 रन अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। सचिन दास ने नेपाल के खिलाफ भारत के आखिरी सुपर सिक्स मैच में 116 रन की पारी खेली जब टीम 62 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

विरोधी टीमों को भारतीय उप कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर सौमी पांडे का सामना करने में काफी परेशानी हुई। उन्होंने 2.17 की इकोनॉमी रेट से 16 विकेट चटकाए हैं और टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। पांडे ने रन गति पर अंकुश लगाकर विरोधी बल्लेबाजों पर शिकंजा कसा जिसका फायदा नमन तिवारी (09 विकेट) और राज लिम्बानी (04 विकेट) को मिला।

01:00 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: हर खिलाड़ी रहा है मैच विनर

भारतीय टीम किसी विशेष खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है बल्कि जरूरत पड़ने पर सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया है। बल्लेबाज जहां ढेरों रन बनाने में सफल रहे तो वहीं गेंदबाजों को विरोधी टीमों को समेटने में सफलता मिली और जीत का अंतर भी अच्छा खासा रहा। मैच आज दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे होगा।

01:00 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA Live: भारत जीत का प्रबल दावेदार

बेहतरीन फॉर्म में चल रहा भारत मंगलवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। गत चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट में लगातार पांच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई है और लगभग सभी मुकाबलों में टीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दबदबा बनाया है।

12:54 PM, 06-Feb-2024

IND vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 70 रन के पार, राज ने स्टॉक-टीगर को पवेलियन भेजा

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज अंडर-19 विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय है और पिछले लगातार पांच मैच जीत चुकी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में पांच में से चार मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here