Home Breaking News Maharashtra: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, लिखा- कुछ बातें अनकही रहें तो अच्छा

Maharashtra: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, लिखा- कुछ बातें अनकही रहें तो अच्छा

0
Maharashtra: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, लिखा- कुछ बातें अनकही रहें तो अच्छा

[ad_1]

maharashtra former minister baba siddiqui resign from congress share social media post

बाबा सिद्दीकी
– फोटो : एक्स/बाबा सिद्दीकी

विस्तार


महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘मैं किशोरावस्था में कांग्रेस से जुड़ा था और बीते 48 साल की यह यात्रा बेहद अहम रही। आज मैं तुरंत प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं, लेकिन जैसा कहा जाता है कि कुछ बातें अनकही रहें तो अच्छा है।’

 

अजित पवार की एनसीपी में जाने की चर्चाएं

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बाबा सिद्दीकी मुंबई की बांद्रा ईस्ट सीट से पूर्व विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा हैं कि वे अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी राजनीति में सक्रिय हैं और ऐसी चर्चाएं हैं कि जीशान भी जल्द कांग्रेस से इस्तीफा देकर अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। 

बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम सीट से 1999, 2004 और 2009 में तीन बार विधायक रह चुके हैं और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रहे। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन का अध्यक्ष पद भी संभाल चुके हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में बाबा सिद्दीकी को भाजपा नेता आशीष शेलार ने हरा दिया था। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here