Home Breaking News मौलाना तौकीर के एलान पर अलर्ट: बरेली में छह ASP, 12 सीओ ने संभाली कमान, चप्पे-चप्पे पर फोर्स, ड्रोन से निगरानी

मौलाना तौकीर के एलान पर अलर्ट: बरेली में छह ASP, 12 सीओ ने संभाली कमान, चप्पे-चप्पे पर फोर्स, ड्रोन से निगरानी

0
मौलाना तौकीर के एलान पर अलर्ट: बरेली में छह ASP, 12 सीओ ने संभाली कमान, चप्पे-चप्पे पर फोर्स, ड्रोन से निगरानी

[ad_1]

Police alert over Maulana Tauqeer Raza Khan Protest in Bareilly

इस्लामिया मैदान के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में आईएमसी के प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए शुक्रवार को इस्लामिया मैदान की सुरक्षा व्यवस्था अभेद है। 1400 पुलिसकर्मी मैदान की घेराबंदी में तैनात किए गए हैं। छह एएसपी और 12 सीओ भी लगाए गए हैं। 50 इंस्पेक्टर और 150 दरोगा भी मुस्तैद रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ की भी तैनाती की गई है। तौकीर रजा के घर के बाहर पुलिस तैनात है। वहीं दरगाह के पास बाजार पूरी तरह से बंद है। 

सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से फोर्स के लिए अनुरोध किया गया था। इसके तहत दूसरे जिलों से 700 पुलिसकर्मी मिले हैं। इतनी ही जिले की फोर्स को प्वाइंट बनाकर तैनात किया गया है। दंगा नियंत्रण का सामान व आंसू गैस संबंधी संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं। कॉलेज परिसर में किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। इस लिहाज से उसे सील कर दिया गया है। रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

उत्तराखंड की सीमाओं पर सुबह से चेकिंग

एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे जिलों से लगी सीमा पर बैरियर लगाकर देखा जाएगा कि अवैध आयोजन में शामिल होने भीड़ तो नहीं आ रही है। ऐसे लोगों को वापस भेजा जाएगा। वह अड़े तो कार्रवाई की जाएगी। जिले के कस्बों व बड़े गांवों में वहां की पुलिस को निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। वहां से कोई आया तो कार्रवाई होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here