[ad_1]

hardoi road accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के बेनीगंज कस्बे में भागवत कथा के दौरान भोले की बारात में शामिल होकर नैमिषारण्य से वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली सीतापुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ को अहिरोरी सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जिला अस्पताल से एक घायल का लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ट्रैक्टर का चालक लापता है। घटना की जानकारी पर डीएम और एसपी भी अस्पताल पहुंचे। बघौली थाना क्षेत्र के बिराजीखेड़ा गांव निवासी दलगंजन सिंह के लंबे समय बाद बेटा हुआ है। इसी खुशी में उन्होंने गांव में भागवत कथा का आयोजन और मंदिर का निर्माण कराया है। कथा के दौरान शुक्रवार को माघ अमावस्या के दिन भोले की बारात निकालने का कार्यक्रम था।
[ad_2]
Source link