[ad_1]
नई दिल्ली. पाथुम निसांका ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक ठोककर इतिहास रच दिया है. पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को पहले वनडे मैच में 210 रन की पारी खेली. इसके साथ ही वे वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक (ODI Double-Hundred) बनाने वाले श्रीलंका के पहले बैटर बन गए हैं. पाथुम निसांका ने महज 136 गेंद पर दोहरा शतक पूरा किया. यह वनडे क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक (third fastest double-century) भी है.
25 साल के पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने अफगानिस्तान के खिलाफ पल्लेकल में खेले गए मुकाबले में ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 139 गेंद पर 210 रन बनाए. पाथुम निसांका ने इस पारी में 20 चौके और 8 छक्के जमाए. पाथुम ने 136वीं गेंद पर दोहरा शतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेजी से दोहरा शतक बनाने के मामले में रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.
पत्नी पर आरोप लगने से भड़के रवींद्र जडेजा, स्टार क्रिकेटर ने पिता की बातों को ही बता डाला मनगढ़ंत…
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बैटर ईशान किशन (Ishan Kishan) के नाम है. उन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ महज 126 गेंद पर 200 रन ठोक दिए थे. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं. मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के ही खिलाफ 128 गेंद पर दोहरा शतक पूरा किया था.
पाथुम निसांका वनडे दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के 10वें बैटर बन गए हैं. पाथुम से पहले 9 बैटर्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी. इनमें पांच भारतीय सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन शामिल हैं. इनके अलावा मार्टिन गप्टिल, फखर जमान, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं. रोहित एकमात्र बैटर हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाए हैं. उन्होंने तीन बार 200 रन का आंकड़ा पार किया है.
श्रीलंका ने ओपनर पाथुम निसांका की इस पारी की बदौलत 3 विकेट पर 381 रन का विशाल स्कोर बनाया. यह श्रीलंका का वनडे क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. श्रीलंका के लिए पाथुम के अलावा दूसरे ओपनर अविष्का फर्नांडो ने भी बेहतरीन खेल दिखाया. अविष्का फर्नांडो ने 88 रन की पारी खेली. पाथुम और अविष्का ने पहले विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी की.
.
Tags: Ishan kishan, Number Game, Pathum Nissanka, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : February 9, 2024, 20:10 IST
[ad_2]
Source link