[ad_1]
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। मुंबई में जब रजनीकांत की फिल्में रिलीज होती है तो धारावी और चेंबूर में ढोल नगाड़े के साथ रजनीकांत के फैंस फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाते हैं। थलाइवा के नाम से मशहूर अपने लोकप्रिय सितारे के ये फैंस बड़े बड़े कटआउट लगाते हैं और उन्हें दूध से नहलाते भी हैं। लेकिन आज का शुक्रवार इन फैंस के लिए बहुत उदासी भरा रहा। उनके चहीते सितारे रजनीकांत की नई फिल्म ‘लाल सलाम’ मुंबई के किसी भी सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हुई।
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ 9 फरवरी को देश दुनिया में रिलीज हुई है। काफी लंबे समय से दर्शक रजनीकांत की इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। मुंबई में इस फिल्म को देखने के लिए जब कुछ लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश की तो वहां पर इस फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। कुछ दर्शक तो सिनेमाघरों तक फिल्म देखने भी पहुंच गए, लेकिन सिनेमाघर में फिल्म को रिलीज ना देखकर उन्हें बहुत निराशा हुई।
Chote Nawab: अक्षय ओबेरॉय स्टारर छोटे नवाब का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी और इमोशन का जबर्दस्त डोज
[ad_2]
Source link