[ad_1]

Railway Jobs
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar
विस्तार
रेलवे की नौकरियों के लिए युवाओं में भारी क्रेज है। हाल ही में 1.39 लाख रिक्तियों को भरने के लिए दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इसके लिए 2.37 करोड़ से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए। संसद सत्र के दौरान पिछले पांच वर्ष में और चालू वर्ष में 302550 (अंतिम) अभ्यर्थियों को विभिन्न समूह ‘ग’ पदों (स्तर-1 और संरक्षा संबंधित पदों सहित) के लिए पैनलबद्ध किया गया है।
संसद सत्र में लोकसभा सदस्य एम.वी.वी सत्यनारायण ने सात फरवरी को रेलवे मंत्री से पूछा था कि विगत पांच वर्षों में रेलवे द्वारा भर्ती किए गए नए कर्मचारियों का ब्यौरा क्या है। क्या इस प्रकार भर्ती किए गए नए कर्मचारियों की संख्या में समय के साथ कमी आई है। यदि हां तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है। क्या रेलवे अगले कुछ वर्षों में अपने कार्यबल में कटौती करने की योजना बना रही है। यदि हां तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है।
उसके जवाब में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया, भारतीय रेल के आकार, स्थानिक विस्तार और परिचालन की महत्ता को देखते हुए इसमें पदों का रिक्त होना और उन्हें भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है। उन रिक्तियों को परिचालनिक आवश्यकताओं के अनुसार, रेलवे द्वारा मुख्यत: भर्ती एजेंसियों को मांगपत्र देकर भरी जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान, पद रिक्त हो सकते हैं। इन्हें बाद में भरा जाता है।
[ad_2]
Source link