[ad_1]

महेंद्र सिंह धोनी
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में एक हैं। टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इस कप्तान ने आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में हर कोई खेलना चाहता है। उन्होंने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले कप्तानी को लेकर कई जरूरी बात कही है। धोनी का मानना है कि किसी कप्तान को अपनी बातों से नहीं बल्कि काम से सम्मान हासिल करना चाहिए।
धोनी ने कहा, ”वफादारी का सम्मान से बहुत कुछ लेना-देना है। जब आप ड्रेसिंग रूम के बारे में बात करते हैं, तो सहयोगी स्टाफ या खिलाड़ी अगर आपका सम्मान नहीं करते हैं तब वफादारी हासिल करना मुश्किल है।” मुंबई में एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा, ”यह असल में इस बारे में है कि आप क्या कर रहे हैं, न कि इस बारे में कि आप क्या बोल रहे हैं। आप वास्तव में कुछ भी नहीं बोल सकते हैं लेकिन आपका आचरण वह सम्मान अर्जित कर सकता है।”
[ad_2]
Source link