[ad_1]
Passenger Opens Flight Emergency Door: थाइलैंड के चियांग माई एयरपोर्ट से चौंका देने मामला सामने आया है. बुधवार (7 फरवरी) को एक यात्री ने प्लेन के टेकऑफ होने से ठीक पहले अचानक इमरजेंसी एक्जिट खोल दिया. इस घटना के बाद विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई. यह विमान बैंकॉक जाने वाली थी. इस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि ये यात्री कनाडा का निवासी है. ये घटना रात की है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में विमान की इन्फ्लैटेबल स्लाइड (inflatable slide) एक्टिवेट हो गई जिसकी वजह से उड़ान में देरी हुई.
Tourist allegedly tried to open plane’s emergency exit door after he believed he was being stalked by underground organization: report https://t.co/vWJ6Gfvx5G pic.twitter.com/yK7DsLgA8p
— New York Post (@nypost) February 8, 2024
यात्री ने मानी अपनी गलती
स्थानीय पुलिस ने कनाडाई व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. इस यात्री के वकील ने दावा किया कि वह मतिभ्रम होकर विमान का इमरजेंसी एक्जिट खोला था. वकील जिरवात यार्नकियातपदी (Jirawat Yarnkiatpakdee) ने लोकल ब्राडकास्टर ThaiPBS को बताया कि यात्री ने दरवाजा खोलने की बात स्वीकार की है. इसका कारण यह था कि लोग उसका पीछा कर रहे थे. उसके व्यवहार से ऐसा लगता है कि वह मतिभ्रम में था.
एक यात्री ने बताया
एक यात्री, अनन्या त्यांग्टे (Ananya Tiangtae) ने कहा कि जैसे ही उस व्यक्ति ने इमरजेंसी एक्जिट दरवाजा खोला, विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई. “अगर हम 30,000 फीट ऊपर समुद्र तल पर होते तो क्या होता?
दर्जन से अधिक उड़ानों पर पड़ा प्रभाव
घटना के बारे में जानकारी देते हुए, चियांग माई एयरपोर्ट के डायरेक्टर रोननाकोर्न चालेर्मसेन्याकोर्न (Ronnakorn Chalermsaenyakorn) ने बताया कि विमान को टेकऑफ से पहले ही वापस टर्मिनल पर ले जाना पड़ा ताकि टेक्नीशियन सुरक्षा जांच कर सकें. उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर कम से कम एक दर्जन उड़ानों पर प्रभाव पड़ा है. उन्होंने बताया, “विमान को टर्मिनल पर वापस लाया गया और यात्रियों को उतार दिया गया. टेक्नीशियनों ने सुरक्षा जांच की. जांच के बाद, सभी यात्रियों और चालक दल के साथ विमान को रवाना होने की मंजूरी दी गई.”
Tourist allegedly tried to open plane’s emergency exit door after he believed he was being stalked by underground organization. https://t.co/TsTvP8NQjW pic.twitter.com/y0uccOnkvZ
— New York Post (@nypost) February 8, 2024
पिछले महीने भी हुई थी ऐसी घटना
बता दें कि पिछले महीने मेक्सिको (Mexico) में भी एक व्यक्ति को विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोलकर विंग पर चलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, ये कदम उसे तब उठाना पड़ा था जब ग्वाटेमाला सिटी जाने वाला विमान प्लेट घंटो तक रुकी रही थी. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उस दौरान उसका एयर कंडिसन काम नहीं कर रहा था और या यात्रियों को पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा था.
.
[ad_2]
Source link