[ad_1]
Kangana Ranaut: राजनीति में एंट्री को लेकर कंगना ने कही दिल की बात, बोलीं- मौका मिला तो जरूर…
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन छह करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, शनिवार को फिल्म के बिजनेस में थोड़ा सुधार नजर आया। दूसरे दिन फिल्म ने नौ करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 16.20 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
लाल सलाम
इस शुक्रवार को ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी लाल सलाम भी रिलीज हुई है। फिल्म में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का एक्सटेंडेड कैमियो है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले दिन फिल्म ने तीन करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इसने तीन करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन छह करोड़ 55 लाख रुपये हो गया है।
फाइटर
ऋतिक रोशन की फाइटर सिनेमाघरों में अब तक मजबूती से टिकी हुई है। पहले हफ्ते में 146.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 41 करोड़ रुपये बटोरे। 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ 75 लाख रुपये रहा था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 17वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 192.95 करोड़ रुपये हो गई है।
[ad_2]
Source link