[ad_1]
हाइलाइट्स
मनोज तिवारी ने हाल में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए थे
बंगाल के खेलमंत्री इस समय रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं
नई दिल्ली. हाल में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10, 000 का जादुई आंकड़ा छूने वाले बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी रणजी ट्रॉफी की फीकी पड़ती चमक से चिंतित हैं. मनोज इस समय रणजी ट्रॉफी में बंगाल की अगुआई कर रहे हैं. पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बंगाल के खेल मंत्री का कहना है कि इस टूर्नामेंट में कई चीजें गलत हो रही हैं. मनोज आगामी बिहार के खिलाफ मैच के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट को भी बाय बाय कह देंगे.
मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने फेसबुक लाइव सेशन में ऐलान किया कि वह अपना आखिरी फर्स्ट क्लास क्रिकेट घरेलू मैदान ईडन गार्डंस (Eden Gardens) पर खेलेंगे. इसी मैदान पर उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई है. मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया एक्स डॉट कॉम पर रणजी ट्रॉफी की फोटो के साथ लिखा, ‘ अगले सीजन से रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) को कैलेंडर से बाहर कर देना चाहिए. इस टूर्नामेंट में कई चीजें गलत हो रही हैं. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को बचाने के लिए कई चीजों पर काम करने की जरूरत है. यह टूर्नामेंट अपना चार्म और महत्व खोता जा रहा है. यह सब देखकर मैं बहुत निराश हूं.’
मनोज तिवारी का ट्वीट.
ड्रेसिंग रूम की प्राइवेसी पर उठाए सवाल
दाएं हाथ के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने बंगाल और केरल के बीच कॉलेज ग्राउंड पर जारी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मिली सुविधाओं से नाराज हैं. उन्होंने यहां मिली ड्रेसिंगरूम के बारे में भी बहुत कुछ कहा है. उनका कहना है कि ड्रेसिंग रूम ऐसी है जहां कोई प्राइवेसी नाम की चीज नहीं है. मनोज तिवारी ने कहा, ‘ हम ग्राउंड पर खेल रहे हैं ना कि स्टेडियम में. आप यहां सुन सकते हैं दूसरे क्या ककह रहे हैं. यहां कोई प्राइवेसी नाम की चीज नहीं है.’
मनेाज तिवारी का क्रिकेट करियर
2015 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले मनोज तिवारी ने भारत की ओर से 12 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में उनके नाम 287 रन हैं जबकि टी20 में 15 रन हैं. 146 फर्स्ट क्लास मैचों में मनोज तिवारी के नाम 10124 रन दर्ज हैं जिसमें 30 शतक और 45 अर्धशतक शामिल है.
.
Tags: BCCI, Manoj tiwary, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : February 11, 2024, 09:51 IST
[ad_2]
Source link