Home Breaking News Karnataka: ‘प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दिलाया’, अमित शाह ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

Karnataka: ‘प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दिलाया’, अमित शाह ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

0
Karnataka: ‘प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दिलाया’, अमित शाह ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

[ad_1]

Amit Shah credited PM Narendra Modi with securing respect for Indias cultural heritage on the world stage

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
– फोटो : एएनआई

विस्तार


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक में सुत्तूरु कर्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान दिलाया है। इसी के साथ उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर और अन्य तीर्थस्थलों का भी उदाहरण दिया।

अमित शाह ने की पीएम मोदी की सराहना

गृह मंत्री अमित शाह ने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के साथ-साथ योग, आयुर्वेद और भारतीय भाषाओं के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने हमारे सांस्कृतिक केंद्रों जैसे कि अयोध्या में राम मंदिर, काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर और केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुनरुत्थान के लिए काम किया है।’

अमित शाह ने अयोध्या में सुत्तुरु मठ की एक शाखा खोलने का निर्णय लेने के लिए श्री शिवरात्रि देशीकेंद्र महास्वामी की सराहना की। 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शाह ने समाज के कल्याण के लिए सुत्तुरु मठ और उनके संतों के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा, ‘मैं महास्वामी जी को बताना चाहता हूं कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के कल्याण के लिए सुत्तुरु मठ के योगदान का हमेशा सम्मान करेगा  और इसे लोगों के बीच ले जाने के प्रयासों का भी समर्थन करेगा।’

मूर्तिकार अरुण योगीराज को सम्मानित किया गया

इस कार्यक्रम में अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनाने वाले मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज को सम्मानित भी किया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम में सुत्तुरु मठ के जगद्गुरु श्री शिवरात्रि देशीकेंद्र महास्वामीजी, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और राज्य भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजेंद्र शामिल थे।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here