Home Sports सरफराज नहीं! 23 साल का भारतीय स्टार तीसरे टेस्ट में कर सकता है डेब्यू

सरफराज नहीं! 23 साल का भारतीय स्टार तीसरे टेस्ट में कर सकता है डेब्यू

0
सरफराज नहीं! 23 साल का भारतीय स्टार तीसरे टेस्ट में कर सकता है डेब्यू

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में
केएस भरत का तीसरे टेस्ट से कट सकता है पत्ता
यूपी के युवा विकेटकीपर को प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मौका

नई दिल्ली. भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ 15 फरवरी से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं. जुरेल को पहली बार टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में केएस भरत को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां वह पूरी तरह से नाकाम रहे. भरत ना तो विकेटकीपिंग और ना ही बल्लेबाजी में कोई कमाल कर सके. ऐसे में तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से उनका पत्ता कटना तय है. 30 वर्षीय भरत की जगह यूपी के उदीयमान विकेटकीपर जुरेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक केएस भरत (KS Bharat) को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जा सकता है. उनकी जगह युवा ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को मौका मिल सकता है. भारत साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टीम इंडिया में बतौर विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे थे जबकि इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्हें हैदराबाद और विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में मौका दिया गया. लेकिन उन्होंने पिछली 12 टेस्ट पारियों में 221 रन बनाए. इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 20.09 रही.

T20I में सबसे ज्यादा शतक किसके नाम? टॉप 5 में 2 भारतीय, एक खिलाड़ी का नाम आपको कर देगा हैरान

AUS vs WI: हद है यार! रन आउट होने के बावजूद बल्लेबाज नहीं लौटा पवेलियन, अंपायर ने भी नहीं दिया आउट, क्या कहता है नियम

ध्रुव जुरेल का भविष्य उज्ज्वल
टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से लिखा, ‘ भरत की बल्लेबाजी काफी खराब रही. उनकी विकेट कीपिंग भी अच्छी नहीं रही. वह मिले मौके का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. दूसरी ओर, जुरेल एक टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और उनका रवैया अच्छा है जबकि भविष्य भी उज्ज्वल है. उन्होंने उत्तर प्रदेश, इंडिया ए और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया है. यदि राजकोट में ध्रुव जुरेल टेस्ट में डेब्यू करते हैं तो इसपर हैरानी नहीं होनी चाहिए.’ केएस भरत ने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में मिले सुनहरे मौके को गंवा दिया. उन्होंने चार पारियों में 23 की औसत से महज 92 रन बनाए.

ध्रुव जुरेल का फर्स्ट क्लास करियर
ध्रुव जुरेल 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 46.47 की औसत से 790 रन बना चुके हैं. उनके नाम एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है. उनका बेस्ट स्कोर 249 रन रहा है. 22 वर्षीय जुरेल ने पिछले महीने अहमदाबाद में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 50 रन की पारी खेली थी जबकि दिसंबर में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में बेनोनी में 69 रन बनाए थे.

Tags: IND vs ENG, India Vs England, Ks bharat

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here